Successful first full hip replacement surgery done at Sadar Hospital
Successful first full hip replacement surgery done at Sadar Hospital

सदर अस्पताल में हुई सफलतापूर्वक पहली फुल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

रांची, 09 जनवरी (हि.स.)। रांची के सदर अस्पताल में शनिवार को पहली बार आयुष्मान भारत योजना के तहत एक मरीज की सफलतापूर्ण फुल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की गई। उसके बाद उपायुक्त छवि रंजन ने सदर अस्पताल रांची की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी। साथ ही, टीम को आमजनों को समुचित सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत रहने को कहा। डॉ नितेश प्रिया, डॉ मुज़म्मिल, डॉ अभिषेक और डॉ प्रभात की टीम द्वारा शनिवार को सदर अस्पताल रांची में आयुष्मान भारत योजना के तहत सफल सर्जरी की गई। यह अपने किस्म की पहली सर्जरी है, जिसे सदर अस्पताल में पूरा किया गया। सर्जरी के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर सिविल सर्जन रांची डॉ बिजय बिहारी ने कहा, "जिला प्रशासन और सदर अस्पताल की टीम की ओर से आम लोगों को सभी संभावित सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार विभिन्न संसाधनों की मदद से प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले भी कुछ मरीजों का इलाज़ आयुष्मान भारत योजना के तहत सदर अस्पताल रांची में की गई है। फुल हिप रिप्लेस मेंट सर्जरी पहली बार की गई, जो कि सफ़ल रही। इसके लिए डॉ नितेश प्रिया एवं पूरी टीम धन्यवाद के पात्र है। हम आगे भी आमजनों के लिए मेहनत करते रहेंगे। उपायुक्त ने कहा, "यह खुशी की बात है कि उपलब्ध सीमित संसाधनों के बावजूद सदर अस्पताल की टीम ने यह कर दिखाया। पूरी टीम सहित सर्जरी के करने वाली डॉक्टरों की टीम को उन्होंने धन्यवाद दिया। "जिला प्रशासन की तरफ़ से सदर अस्पताल की टीम को हर संभव मदद की जा रही है और आगे भी ज़रूरी सहयोग मिलता रहेगा। आमजनों को अपने शहर में ही सभी सुविधाएं उपलब्ध हो पाएं यह हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए विभिन्न संसाधनों की मदद से सिस्टम को स्ट्रेंथन करने का प्रयास किया जा रहा है।" हिन्दुस्थान समाचार/ विकास-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in