state-mahila-congress-provided-help-to-the-needy-in-corona-epidemic-gunjan
state-mahila-congress-provided-help-to-the-needy-in-corona-epidemic-gunjan

कोरोना महामारी में प्रदेश महिला कांग्रेस ने जरूरतमंदों को पहुंचाई मदद : गुंजन

रांची, 16 जून (हि.स.)। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि महिला कांग्रेस व जिला महिला कांग्रेस एक बेहतर समन्वय के साथ कोविड की पहली, दूसरी लहरी में गरीब जरूरतमदों को काफी सहयोग प्रदान किया है। इन सभी कार्यों में प्रदेश महिला पदाधिकारी व जिला पदाधिकारी की बड़ी भूमिका रही है। गुंजन सिंह बुधवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में बोल रही थी। बैठक में कोविड-19 के पहली, दूसरी लहर में की कई कार्यो की समीक्षा की गई। संगठन की मजबूती विस्तार, आगामी संगठन के कार्यक्रमों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, प्रदेश अध्यक्ष सह वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा कोरोना संक्रमण काल के दौरान राज्य में की गई कार्यों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस अब संगठन की कार्यक्रमों को तेज करेगी तथा अखिल भारतीय कांग्रेस व प्रदेश कांग्रेस के द्वारा दिये जा रहे कार्यक्रमों सफलता पूर्वक अंजाम दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश महिला कांग्रेस राज्य भर के कोविड योद्धाओं को सम्मानित करने का काम करेगी। बैठक में संगीता टोप्पो, नीलम सहाय, सीमा साहू, पार्वती सिंह, मीरा चैरसिया, यशोदा देवी आदि उपस्थित थीं। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in