कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्षों  का पुर्नगठन
कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्षों का पुर्नगठन

कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्षों का पुर्नगठन

रांची, 23 जुलाई (हि. स.)। झारखंड कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन डाॅ पी नैयर ने प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष स्वास्थ्य विभाग का पुर्नगठन किया है। इस कमेटी में निष्क्रिय लोगों को जिम्मेवारी से मुक्त कर सक्रिय एवं कर्तव्यनिष्ठ लोगों को जिम्मेवारी दी गई है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उराँव और संगठन प्रभारी रविन्द्र सिंह को अवगत कराने के बाद सूची जारी की गई है। पुर्नगठित कमेटी में 14 उपाध्यक्ष, 16 महासचिव, 16 सचिव, कोषाध्यक्ष, 05 जोनल-आॅर्डिनेट, छह प्रभारी मनोनीत किया गया है एवं 10 जिलाध्यक्ष भी बनाये गये हैं। पी नैयर ने कहा कि गठित प्रदेश कमेटी में उपाध्यक्ष- डॉ सयैद माशूम अली, डॉ समीर राज चौधरी, मजीत सिंह कलसी आदि शामिल हैं। महाचिव डॉ सयैद सिबली मंजूर, संजीव कुमार, मनोज प्रसाद, परवेज़ अख्तर, के के सिंह, डॉ अभिषेक शेखर, डाॅ ज्योतिलाल, प्रिया बर्मन, तनवीर हयात आदि शामिल हैं। सचिव- डॉ संजय यादव, डॉ शशि प्रकाश, संतोष कुमार, सन्तोष कुमार झा, नीरज मिश्रा, मो इफ्तेखार अली आदि शामिल हैं। कोषाध्यक्ष - डॉ मनोज प्रसाद, जोनल को-आॅर्डिनेटर- डाॅ सिराउदीन, डाॅ आरसी मेहता, त्रिशानु राय, डाॅ गौरव सिंह, मिथिलेश सिंह, प्रभारी- डाॅ मुकिम खान,डाॅ नाजीर अहमद, इमरान अंसारी, डाॅ जहांगीर अंसारी, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, डाॅ शिवकांत पांडेय, जिलाध्यक्ष- रांची-डाॅ अविनाष हाजरा, हजारीबाग- डाॅ.प्रणय माथुर कुशवाहा, गिरिडीह-सुमित कुमार, बोकारो- डाॅ रौशन कुमार, देवघर- डाॅ अनुप कुमार, पूर्वी सिंहभूम- डाॅ शदाब हसन रिज्वी, धनबाद- डाॅ एनाके पंडित, चतरा- डाॅ शिव कुमार, पलामू- विनोद कुमार एवं कोडरमा में डाॅ शाहबान खान को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/ विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in