State Government is living up to the trust of the public: RPN Singh
State Government is living up to the trust of the public: RPN Singh

राज्य सरकार जनता के भरोसे पर खरा उतर रही है: आरपीएन सिंह

रांची, 29 दिसम्बर (हि.स.)। झारखंड सरकार के एक साल पूरे होने पर मोरहाबादी मैदान में राज्यस्तरीय कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि कांग्रेस नेता सह प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि एक साल पहले जब इसी मैदान में हेमंत सरकार शपथ ले रही थी तो लोगों की आंखों में मैंने भरोसा देखा था। अब सरकार उनके भरोसे पर खरा उतर रही है। कोविड जैसी महामारी के बाद भी हेमंत सरकार ने किसानों की कर्जमाफी, सरना धर्म कोड को विधानसभा से पारित करने संबंधी कई बड़े निर्णय लिए। उन्होंने कहा कि कोविड जैसी महामारी में मजदूरों के लिए ऐसा काम किसी राज्य ने नहीं किया हेमंत सरकार ने मजदूरों को हवाई जहाज से झारखंड में मंगवाया। सरकार ने लोगों को हाईवे और जरूरतमंद लोगों को भोजन और अनाज दिया। झारखंड सरकार ने जो वादा किया था उसे पूरा किया। किसानों के लोन माफ किया। सरकार ने एक वर्ष में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में बेहतर कार्य किया। सिंह ने कहा कि हेमंत की सरकार गठबंधन की सरकार है जो कहेगी वह करके दिखाएगी। हेमंत सरकार ने एक वर्षों में काफी विकास का काम किया : सत्यानंद भोक्ता कृषि मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि झारखंड की जनता के विकास के लिए चिंतित रहने वाले युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक वर्षों में काफी विकास का काम किया हैं। भोक्ता ने कहा कि 24 मार्च के बाद पूरा देश लॉकडाउन में चला गया ।रात दिन मुख्यमंत्री बैठक कर लाखों मजदूरों को बाहर से सुरक्षित लाने के लिए लगातार प्रयासरत रहें। संकट की घड़ी में लोगों को तीन वक्त का भोजन कराने का काम किया। जरूरतमंदों को अनाज और भोजन मुहैया कराया। गरीबों के बीच 16 लाख शर्ट पैंट का वितरण किया। शिक्षा ,स्वास्थ्य, पुल पुलिया सहित अन्य क्षेत्रों में भी काफी विकास किया। भोक्ता ने मंच पर बैठे सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक बंधु तिर्की, मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री बादल पत्रलेख, सांसद धीरज साहू, हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन सहित अन्य लोग मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in