state-bjp-will-celebrate-dedication-day-at-the-mandal-level-aditya-sahu
state-bjp-will-celebrate-dedication-day-at-the-mandal-level-aditya-sahu

मंडल स्तर पर प्रदेश भाजपा मनाएगी समर्पण दिवस : आदित्य साहू

रांची, 10 फरवरी (हि. स.)। प्रदेश भाजपा पार्टी के प्रेरणा पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को राज्य के सभी मंडलों में समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी। यह जानकारी बुधवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने दी। साहू ने बताया कि पार्टी द्वारा मनाए जाने वाले वर्ष भर के प्रमुख कार्यक्रमो में यह एक प्रमुख कार्यक्रम है। पार्टी के कार्यकर्ता इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवम कृतित्व का स्मरण करते हुए अंत्योदय के लक्ष्य को पूरा करने, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ मां भारती को विश्व गुरु के पद पर आसीन करने केलिये अपने तन,मन,एवम यथा संभव धन को समर्पित करने के लिये संकल्पित होते हैं। उन्होंने कहा कि गुरुवार के कार्यक्रम में पार्टी के नेता विधायकदल बाबूलाल मरांडी, गिरिडीह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह प्रदेश कार्यालय में आयोजित समर्पण दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in