st-anthony-school39s-six-students-and-teachers-corona-positive
st-anthony-school39s-six-students-and-teachers-corona-positive

सेंट एंथोनी स्कूल के छह छात्र और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव

06/04/2021 रांची, 06 अप्रैल (हि.स.)। रांची के डोरंडा स्थित सेंट एंथोनी स्कूल के छह छात्र और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डीएवी बरियातू में भी दो शिक्षकों के करोगा पॉजिटिव होने की खबर आ रही है। सूत्रों ने बताया कि डोरंडा स्थित सेंट जेवियर स्कूल के भी एक छात्र के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की सूचना है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व कई स्कूलों में एक साथ कई मरीज मिल चुके है। बिशप वेस्टकोट गर्ल्स स्कूल नामकुम में टीचर और स्टाफ मिलाकर कुल 16 लोग संक्रमित पाए गए थे। इसके अलावा रातू में पूर्व सेवानिवृत्त सिविल सर्जन वाई के सिन्हा एवं उनके परिवार के 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। साथ ही बुंडू में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 25 छात्राएं एक अप्रैल को पॉजिटिव पाई गई थी। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in