special-request-from-members-of-shri-ram-janmabhoomi-nidhi-surrender-committee-to-give-further-momentum-to-the-campaign
special-request-from-members-of-shri-ram-janmabhoomi-nidhi-surrender-committee-to-give-further-momentum-to-the-campaign

श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण समिति के सदस्यों से अभियान को और गति देने के लिए विशेष आग्रह

रांची, 06 फरवरी (हि.स.)। श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण समिति झारखंड प्रांत कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को अपर बाजार स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अभियान समिति के अध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा और संचालन अभियान प्रान्त प्रमुख डॉ बिरेन्द्र साहु ने की। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा ने कहा कि देश और समाज के लिए पवित्र दिन आए हैं क्योंकि पुरुषोत्तम श्रीराम के मंदिर निर्माण का कार्य चलाया जा रहा है। यह हम सभी के जीवन के लिए उत्तम कार्य होगा। उन्होंने कहा कि समस्त हिंदू जनमानस को अपने सामर्थ्य के अनुकूल श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण में सहयोग कर जीवन के यथार्थ को पूर्ण करना चाहिए। अभियान कार्याध्यक्ष तिलकराज मंगलम ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण समय है। वे अपने बहुमूल्य समय को निकालकर समाज के बीच में जाएं और भगवान पुरुषोत्तम के संदेश को पहुंचाएं। समाज के समस्त जनमानस अपने भाषा व प्रांत से ऊपर उठकर समर्पण भाव समर्पित करने के लिए आतुर हैं। कार्यकर्ता शीघ्रता के साथ उनके साथ संबंध स्थापित करते हुए उनका भी समर्पण राशि प्राप्त कर भगवान श्री राम के श्रीचरणों में समर्पित करें। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र सह संचालक देवव्रत पहान ने कहा कि हजारों वर्ष की हिंदू समाज के श्रद्धा एवं संघर्ष के बाद पुरुषोत्तम राम का भव्य मंदिर निर्माण कार्य को पूर्ण करने का अवसर प्राप्त हुआ है। ऐसे पवित्र क्षणों का हम उपयोग करते हुए अपने आप को धन्य करें। पुण्य कार्य में सहभागी बनना, यह हमारे कर्मों का फल है। हमारे कर्म अच्छे रहे होंगे इसलिए भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम के कार्य में हम जुटे हैं। सभी कार्यकर्ता तन्मयता के साथ जुड़कर कार्य को पूर्ण करें। बैठक में क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर ने कहा कि श्रद्धा से कार्य करने से लोगों के कार्य करने की गति बढ़ती है। विगत के संघर्ष रजोगुण प्रधान थे, अभी का कार्य तमोगुण आधारित है अर्थात हमें श्रद्धा के साथ कार्य को पूर्ण करना चाहिए। उन्होंने कहा भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम समस्त संसार के आदर्श हैं। श्रीराम एक आदर्श राजा, पुत्र, भाई, मित्र के मर्यादा को स्थापित किए थे। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम केवल किसी एक समुदाय अथवा समाज विशेष का नहीं फादर कामिल बुल्के जैसे साहित्यकार भी भगवान श्रीराम के चरित्र का गुणगान करते हुए उनके आदर्शों को प्रतिस्थापित किया है। बैठक का संचालन करते हुए प्रान्त अभियान प्रमुख ने विगत 15 जनवरी से चल रहे अभियान को आगामी 27 फरवरी तक और गति देने के लिए समिति के सदस्यों से विशेष आग्रह किया। बैठक में समिति के सदस्यों को विभिन्न विभाग में अभियान की सफलता के लिए विशेष दायित्व दिया गया। रांची विभाग के लिए रामस्वरूप रुंगटा, पंचम सिंह, डॉ जंग बहादुर पांडेय, राजीव रंजन मिश्रा, रेखा चक्रवर्ती, तुलसी भाई पटेल, ज्ञान प्रकाश जालान, मदन बागड़िया, शिव शंकर साहू, जमशेदपुर विभाग के लिए अधिवक्ता राजेंद्र कृष्णा व प्रणय दत्त, धनबाद विभाग के लिए प्रदीप वर्मा व रामावतार नरसरिया को, गुमला विभाग के लिए संदीप उराँव एवं छवि सिंह को, हजारीबाग विभाग के लिए कालीचरण सिंह, श्रद्धानंद सिंह, मधुसुधन दारूका व डॉ विकास लाल को, साहिबगंज विभाग के लिए नाथू गाड़ी व जीतू पहन को, पलामू विभाग के लिए सत्येंद्र सिंह व प्रशांत कुमार खाका को, देवघर विभाग के लिए स्वामी भूतेशानंद जी महाराज व रामानंद तिवारी, उदय महाराज व डॉ राजकिशोर हांसदा को जिम्मेदारी दी गई। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in