soren-government39s-budget-is-disappointing-and-negative-lumbodar-mahato
soren-government39s-budget-is-disappointing-and-negative-lumbodar-mahato

सोरेन सरकार का बजट निराशाजनक व नकारात्मक : लंबोदर महतो

रांची, 03 मार्च (हि.स.)। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव व विधायक लंबोदर महतो ने झारखंड सरकार के वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट को निराशाजनक व नकारात्मक बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता का मजाक उड़ाने वाला झूठ का पुलिंदा पेश किया है। रोजगार का कोई ब्लूप्रिंट नहीं है। आम आदमी से जुड़ी बातों व विषयों का कोई जिक्र नहीं किया गया है। यह बजट राज्य के तरक्की का बजट नहीं है। उन्होंने कहा कि विगत 15 माह में सरकार के किसी भी तकनीकी विभाग के द्वारा एक भी पुल, पुलिया, सड़क, डैम, चैक डैम एवं अन्य योजनाओं की स्वीकृति नहीं दी गई है। विकास राज्यभर में बाधित है तो यह समझा जा रहा था कि बजट में विकास योजनाओं पर फोकस होगा। मगर ऐसा कुछ भी नहीं है। आकड़ों की बाजीगरी की गयी है। उन्होंने कहा कि बजट में हर वर्ग की उपेक्षा की गयी है। बजट विकास परक और जनकल्याणकारी नहीं है। बजट में जो भी बातें कही गई हैं, वह वास्तविकता व यथार्थ से कोसों दूर है। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in