सैद्धांतिक राजनीतिज्ञ सोमेन दा का निधन अपूरणीय क्षति : सुबोधकांत सहाय
सैद्धांतिक राजनीतिज्ञ सोमेन दा का निधन अपूरणीय क्षति : सुबोधकांत सहाय

सैद्धांतिक राजनीतिज्ञ सोमेन दा का निधन अपूरणीय क्षति : सुबोधकांत सहाय

रांची, 30 जुलाई ( हि.स.)। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने पूर्व सांसद और पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सोमेन्द्र नाथ मित्रा के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। सहाय ने गुरुवार को कहा है कि आदर्श एवं सैद्धांतिक राजनीति के प्रति जीवन भर समर्पित रहे सोमेन दा का अवसान विशेष रूप से पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक ऐसा अभाव उत्पन्न करेगा जिसकी भरपाई असंभव लगती है। उन्होंने कहा कि सोमेन दा अपने सम्पूर्ण जीवन और कैरियर के दौरान अपने सिद्धांत के साथ मज़बूती से अडिग रहकर सच्चे योद्धा बने रहे और यही उनके जीवन की सबसे बड़ी ख़ूबसूरती है। सहाय ने कहा कि सोमेन दा के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध हमेशा आत्मीय रहे और अपने दर्द एवं गहरी संवेदना को वे शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते। उन्होंने सोमेन दा के परिवार के सदस्यों एवं शुभचिंतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। हिंदुस्थान समाचार /विनय/सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in