social-media-activists-should-make-the-failures-of-the-state-government-reach-the-people-babulal-marandi
social-media-activists-should-make-the-failures-of-the-state-government-reach-the-people-babulal-marandi

राज्य सरकार की नाकामियों को जन जन तक पहुचाएं सोशल मीडिया के कार्यकर्ता : बाबूलाल मरांडी

रांची, 17 मार्च (हि. स.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) झारखंड के तत्वावधान में बुधवार को प्रदेश स्तरीय सोशल मीडिया एवं आईटी कार्यशाला का आयोजन भाजपा प्रदेश कार्यालय में किया गया। इस कार्यशाला का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। उद्घाटन भाषण में प्रदेश के सभी जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किसलय तिवारी ने कहा कि-आज हम सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात को मजबूती के साथ समाज में रख रहे हैं। हम मोर्चा के कार्यकर्ताओं का यह कर्तव्य है कि हम इस प्लेटफार्म के माध्यम से समाज में जन जागरण करते रहें। कार्यशाला को संबोधित करते हुए कार्यशाला में भाजपा के वरिष्ठ नेता नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य की निरंकुश और लापरवाह सरकार के झूठे चुनावी वादों को सोशल मीडिया के माध्यम से मोर्चा के कार्यकर्ता राज्य की जनता तक पहुंचाने का कार्य करें। यह एक सशक्त माध्यम है अभिव्यक्ति का। भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि-आज पूरी दुनिया सोशल मीडिया के प्लेटफार्म से अपनी बात रख रहा है। हमें भी आवश्यकता है कि हम ज्यादा से ज्यादा अपनी बात इस प्लेटफार्म पर रखे हैं। सुबोध सिंह गुड्डू ने कहा कि-आज एक तिहाई आबादी इस प्लेटफार्म पर है युवाओं को इस माध्यम से सकारात्मक विचार फैलाने की जरूरत है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in