Shri Mahavir Mandal Dornda Central Committee condemned the Nirbhaya massacre of Ormanjhi
Shri Mahavir Mandal Dornda Central Committee condemned the Nirbhaya massacre of Ormanjhi

श्री महावीर मंडल डोरण्डा केंद्रीय समिति ने की ओरमांझी की निर्भया हत्याकांड की निंदा

रांची, 06 जनवरी (हि. स.)। श्री महावीर मंडल डोरण्डा केंद्रीय समिति के अध्यक्ष संजय पोद्दार, मंत्री पप्पू वर्मा ने ओरमांझी में घटित घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की है। दोनों ने बुधवार को कहा कि जिस तरह एक युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर सिर काट दिया गया। उसके प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचाया गया। यह क्रुरता की पराकाष्ठा की हद हो गई। उन्होंने कहा कि प्रशासन अभी तक अपराधियों को नहीं पकड़ पाई है ना ही युवती का सिर खोज पाई है। मंडल प्रशासन से मांग करती है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर अपराधियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा मिले। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बलात्कार की घटना पर कठोर नियम बनाए, ताकि राज्य की महिलाएं, बहू, बेटियां सुरक्षित रह सके। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in