seva-bharti-is-working-in-physical-mental-and-health-care-in-the-coronary-period
seva-bharti-is-working-in-physical-mental-and-health-care-in-the-coronary-period

कोरोनाकाल में शारीरिक- मानसिक और स्वास्थ्य सेवा में तत्परता से काम कर रहा है सेवा भारती

04/05/2021 रांची, 04 मई (हि.स.)। कोरोनाकाल में शारीरिक- मानसिक और स्वास्थ्य सेवा में तत्परता से सेवा भारती काम कर रहा है। सेवा भारती राज्य के मुख्य रूप से हजारीबाग,कोडरमा,गिरिडीह,रांची,देवघर,जमशेदपुर,सरायकेला-खरसावां, पाकुड़ जिले में कोरोनाकाल में सेवा- राहत कार्य कर रहा है। कई जिलों में स्वास्थ्य आयाम की टोली गठित कर राहत कार्य पर जोर दिया गया है। सेवा भारती के प्रांतीय सचिव ऋषि पाण्डेय ने मंगलवार को कोविड-19 की दूसरी लहर में अधिक सतर्क और सजग रहने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने विगत 10 दिनों में संस्था की ओर से संचालित सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि हेल्पलाइन सेंटर-7,टीकाकरण के लिए प्रेरणा -150,ऑनलाइन सक्रिय डॉक्टर- 21, रक्तदान-20 यूनिट,प्लाज्मा 7 यूनिट, ऑनलाइन परामर्श केंद्र-10,मास्क वितरण-1000, ऑक्सीजन सिलेंडर व्यवस्था- 137, संक्रमित परिवारों को भोजन पैकेट-635,दवा वितरण- 160 सहित ऑनलाइन चिकित्सा सेवा व परामर्श सेवा केंद्रों से 1187 जरूरतमंद लाभान्वित हुए हैं। साथ ही संक्रमित मरीजों के लिए विभिन्न अस्पतालों में बेड व्यवस्था में सहयोग निरंतर जारी है। इसी तरह वर्तमान विषम परिस्थितियों को देखते हुए सेवा भारती के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य सेवा में भी कार्य किया जा रहा है। लोगों को तनाव मुक्त करने व कई चिंता-परेशानी, निराशा से उत्पन्न दुर्भावनाओं से उबरने के लिए संस्था की ओर से ऑनलाइन परामर्श सेवा केंद्र संचालित किया गया है।परामर्श सेवा टोली में शिक्षाविद्, मनोवैज्ञानिक,बुद्धिजीवीओं सहित अनुभवी महिला-पुरुषों को जोड़ा गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in