seva-bharati-distributed-text-materials-and-masks
seva-bharati-distributed-text-materials-and-masks

सेवा भारती ने पाठ्य सामग्री व मास्क का किया वितरण

रांची, 28 जून (हि.स.)। सेवा भारती रांची महानगर की ओर से कृष्णा पुरी क्षेत्र में चलने वाले बाल संस्कार केंद्र के बच्चों के बीच पठन-पाठन की सामग्री भेंट की गई। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट इंडिया के सहयोग से कॉपी,कलम,कलर पेंसिल के साथ मास्क और टी शर्ट भी प्रदान किया गया। मौके पर बच्चों ने ब्रह्मनाद, गायत्री मंत्र,वंदना प्रस्तुत किया। सेवा भारती,रांची भाग- 3 के कोषाध्यक्ष व आईसीएआई रांची ब्रांच के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया कि एक जुलाई को सीएडे के पूर्व अपनी संस्था की ओर से स्लम एरिया के बालक- बालिकाओं के लिए स्टेशनरी व वस्त्र वितरण करने का एक छोटा सेवा कार्य किया गया। आईसीएआई की पूर्व अध्यक्ष मनीषा बियानी ने कहा कि सेवा भारती के शिक्षा प्रकल्पों के द्वारा वंचित समाज में संस्कार का संचार करने का पुनीत कार्य किया जा रहा है। ऐसे में एकजुट होकर विकास के लिए हर संभव सहयोग करने का प्रयत्न किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in