seminar-organized-at-barkakana-dav-school
seminar-organized-at-barkakana-dav-school

बरकाकाना डीएवी स्कूल में सेमिनार का आयोजन

रामगढ़, 06 अप्रैल (हि.स.)। जिले के बरकाकाना डीएवी स्कूल के सभागार में मंगलवार को एक सेमिनार का आयोजन हुआ। सेमिनार में डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर से आए फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर यशवीर सिंह और असिस्टेंट प्रोफेसर विजय कुमार ने डीएवी यूनिवर्सिटी के पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। सेमिनार की अध्यक्षता डीएवी झारखंड जोन डी की रीजनल ऑफिसर सह बरकाकाना की प्राचार्य डॉ उर्मिला सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा हो या खेल जगत डीएवी छात्रों को हर क्षेत्र में पारंगत करता है। डीएवी यूनिवर्सिटी के पदाधिकारी ने यूनिवर्सिटी में नामांकन के विभिन्न मानकों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी में नामांकन के लिए डीएवी से पास होने वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही बताया कि खेलकूद के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाले छात्रों को भी यूनिवर्सिटी के नामांकन में विशेष छूट दी जाएगी। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी पदाधिकारी यशवीर सिंह ने डॉ उर्मिला सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही डीएवी जोन डी के सभी प्राचार्यो को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीएवी भरेचनगर के प्राचार्य मनोज कुमार मिश्रा, डीएवी रजरप्पा के प्राचार्य एच के झा, डीएवी उरिमारी के प्राचार्य यूके राय, डीएवी बचरा के प्राचार्य आरआर झा और पतरातू के प्राचार्य एसआर प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ अमितेश/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in