sdpo-raids-documents-seized-on-suspicion-of-hawala-related-business
sdpo-raids-documents-seized-on-suspicion-of-hawala-related-business

हवाला से जुड़े कारोबार के संदेह पर एसडीपीओ ने की छापेमारी, कागजात जब्त

दुमका, 17 फरवरी (हि.स.)। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के गोसाई पहाड़ी गांव को एसडीपीओ नूर मुस्तफा के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस बल एवं एसएसबी के जवानों ने पुलिस छावनी में तब्दील कर चुड़का मुर्मू के मकान पर दबिश दी। हालांकि चुड़का मुर्मू घर में नहीं मिला। पुलिस ने चुडका मुर्मू की पत्नी से भी पूछताछ की। चूडका मुर्मू एवं उसकी पत्नी का आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक आदि जरूरतमंद कागजातों को जब्त किया। बाद में एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पदाधिकारी के निर्देश पर यह छापेमारी की गई। पुलिस को संदेह है कि चूड़का मुर्मू की गतिविधियां हवाला कारोबार से जुड़ी हुई है। हिन्दुस्थान समाचार /नीरज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in