Scientists did wonders by providing vaccines at low prices: Zafar Islam
Scientists did wonders by providing vaccines at low prices: Zafar Islam

कम कीमत में वैक्सीन उपलब्ध कराकर वैज्ञानिकों ने किया कमाल: जफर इस्लाम

-प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में कोरोना से मृत्यु दर में भारत 88वें स्थान पर हजारीबाग, 15 जनवरी (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राज्यसभा सदस्य डाॅ. जफर इस्लाम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण महामारी कोरोना से मृत्यु दर में भारत पूरे विश्व में 88वें स्थान पर है। उन्होंने कहा कि भारत में करीब डेढ़ करोड़ लोग पीड़ित हुए हैं, जिसमें से महज डेढ़ लाख लोगों की मौतें हुई हैं। यहा रिकवरी रेट 96 प्रतिशत से अधिक है। इसका कारण सही समय पर देश में किए गए लाॅकडाउन व सही समय पर लिया गया रणनीतिक निर्णय है। यह सही है कि प्रधानमंत्री ने अर्थव्यवस्था से ज्यादा तरजीह लोगों की सुरक्षा को दिया। इस कारण अर्थव्यवस्था में गिरावट आई, लेकिन फिर से भारत तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था वाला देश बन रहा है। डाॅ. इस्लाम अटल शुक्रवार को भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पहल पर देश के वैज्ञानिकों ने महज 206 रुपये में कोरोना वैक्सीन बनाकर कमाल किया है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने देश के 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। हालांकि दुनिया में अब तक ढाई करोड़ लोगों को वैक्सीन टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है, यह एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि जिस प्रकार से नए किसान कानूनों को लेकर कांग्रेस किसानों को भ्रमित कर रही है, कुछ ऐसा ही प्रयास कोरोना वैक्सीन के मामले में भी किया जा रहा है, लोगों को इससे बचने की जरूरत है। किसान कानूनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई की चर्चा किए जाने पर राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों के प्रत्येक सुझाव पर अमल करने को तैयार हैं। कानूनों में वही प्रावधान किए गए जो 2007 से लेकर स्वामी नाथन आयोग द्वारा सिफारिश किया गया है। सभी पहलुओं पर विचार कर होगा टाॅल प्लाजा का फैसला: जयंत सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि सभी पहलुओं पर विचार कर नगवां में खोले जा रहे टाॅल प्लाजा पर फैसला लिया जाएगा। पूछे जाने पर कहा कि वे टाॅल प्लाज स्थल का अवलोकन कर चुके हैं, लोगों की समस्याएं सुन चुके हैं। इस संबंध में वे एनएचएआई के अधिकारियों से बातचीत करेंगे और हरसंभव समाधान का प्रयास करेंगे। जरूरत पड़ने पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी वे बात करेंगें। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान होने तक टाॅल प्लाज शुरू नहीं किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/शाद्वल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in