सावन में 100 साल बाद बन रहा महासंयोग : आचार्य चेतन
सावन में 100 साल बाद बन रहा महासंयोग : आचार्य चेतन

सावन में 100 साल बाद बन रहा महासंयोग : आचार्य चेतन

चतरा, 05 जुलाई (हि. स.)। भगवान भोलेनाथ की आराधना का पवित्र माह सोमवार से शुरू हो रहा है। इस बार भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक के लिए करीब 100 साल बाद सोमवार का खास महासंयोग बन रहा है। । जन्मकुंडली, वास्तु व कर्मकांड परामर्श के आचार्य पंडित चेतन पाण्डेय ने बताया कि सावन का प्राकट्य सोमवार दिन से हो रहा है और समापन भी सोमवार दिन को ही होगा। इस बार सावन का मध्य बेला अर्थात अमावस्या भी सोमवार को ही पड़ रहा है। ऐसे में इस सावन का महत्व कई गुना बढ़ गया है। इस बार सावन में पांच सोमवार पड़ रहे हैं। आचार्य ने कहा कि काशी से प्रकाशित हिंदू पंचांगों के अनुसार सावन में भूस्खलन, भूकंप आदि दैवीय प्राकृतिक दुर्घटनाएं क्षति पहुंचा सकती है। 6 जुलाई को प्रतिपदा के ही दिन पुनर्वसु नक्षत्र का प्रवेश जल राशि के लग्न में हो रहा है। ग्रहण योग के अनुसार पुनर्वसु नक्षत्र में 12 जुलाई तक अच्छी वर्षा के योग प्राप्त हो रहे हैं। 16 जुलाई को महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि दिन गुरुवार की कर्क संक्रांति अत्यंत शुभ फल कारक है। वर्षा के लिए शुभ संदेश है। आचार्य ने कहा कि इस सावन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से इस बार महत्वपूर्ण है ही इस बार कुछ विशिष्ट संयोगों ने इस माह को और भी खास बना दिया है। इस महीने तारीख और तिथियों के ऐसे संयोग आ रहे हैं जो आगामी की वर्षों तक नहीं आयेगा। 29 दिनों का होगा सावन इस बार सावन का यह पवित्र महीना 29 दिनों का होगा। ऐसा शुक्ल पक्ष में नवमी तिथि का क्षय हो जाने के कारण हुआ है। सावन पूर्णिमा व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार इस बार 3 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन भी सोमवार पड़ रहे हैं। इससे पहले सावन माह की अमावस्या 20 जुलाई को मनाया जायेगा। अमावस्या तिथि पर भी सोमवार का योग बन रहा है। हरियाली अमावस्या के रूप में मनाया जाने वाला सामान अमावस्या इस बार सोमवती अमावस्या के रूप में मनाया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार /नवीन / वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in