sanjay-anand-took-over-as-adg-operations
sanjay-anand-took-over-as-adg-operations

संजय आनंद ने संभाला एडीजी ऑपरेशन का पदभार

रांची, 19 जून (हि.स.)। आईपीएस संजय आनंद लाटकर झारखंड के एडीजी ऑपरेशन बनाये गये हैं। उन्होंने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। 1995 बैच के झारखंड कैडर के आईपीएस लाटकर पिछले सात वर्षों से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। हालांकि, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान लम्बे समय तक उनका कार्यक्षेत्र झारखंड ही रहा। संजय आनंद लाटकर इसके पूर्व सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के आईजी के रूप में पदस्थापित थे। उन्होंने झारखंड-बिहार में नक्सल विरोधी ऑपरेशन का नेतृत्व भी किया। सीआरपीएफ में सेवा के दौरान उन्हें विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था। लाटकर पिछले हफ्ते केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस झारखंड आये और अब उन्हें एडीजी ऑपरेशन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। हिन्दुस्थान समाचार /वंदना

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in