ryan-of-ramgarh-burns-selection-done-in-super-dancer-program
ryan-of-ramgarh-burns-selection-done-in-super-dancer-program

रामगढ़ के रयान का जलवा, सुपर डांसर कार्यक्रम में हुआ सलेक्शन

-शिल्पा शेट्टी, गीता मां और अनुराग के समक्ष मुंबई में करेगा डांस रामगढ़, 16 फरवरी (हि.स.) । रामगढ़ का रयान रोहिदास (10) मुंबई में अपने डांस का जलवा बिखेरेगा। सोनी चैनल पर मशहूर "सुपर डांसर" रियलिटी शो में उसका सिलेक्शन हुआ है। उसके चयन के साथ ही जिले के लोगों में खुशी का माहौल है। मंगलवार को शहर के क्रेजी डांस एकेडमी में डांस शिक्षक कन्हैया कुमार के द्वारा रयान को सम्मानित किया गया। रयान चौथी कक्षा का छात्र है। लेकिन उसके डांस ने लोगों को चौंका कर रख दिया है। रयान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सुपर डांसर में सलेक्शन के लिए उसने सपना देखा था। उसकी इच्छा थी की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, मशहूर कोरियोग्राफर गीता मां और अनुराग के समक्ष वह डांस करे। उसके माता-पिता के आशीर्वाद और डांस शिक्षा कन्हैया के द्वारा दिए गए प्रशिक्षण से उसका सपना साकार होने जा रहा है। वह अपने मम्मी पापा के साथ बुधवार को मुंबई के लिए रवाना होगा। रांची में ऑनलाइन ऑडिशन में उसे पहली सफलता हाथ लगी थी इसके बाद कोलकाता मिस सेकंड और थर्ड राउंड का ऑडिशन हुआ वह अपने पिता गौतम रोहिदास, मां और छोटे भाई के साथ वहां गया था। 14 फरवरी को थर्ड राउंड के ऑडिशन के बाद उसे सिलेक्शन सर्टिफिकेट दिया गया इसके बाद रेहान की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा अपने माता-पिता के आशीर्वाद लेने के बाद उसने तत्काल अपने डांस गुरु कन्हैया को फोन किया उसने बताया कि जिस तरीके से उसने डांस स्टेप किया है उसकी तारीफ जेजेपी कर रहे थे अब वह अपना अगला डांस सीधे बॉलीवुड सेलिब्रिटी के सामने करेगा। रयान की उपलब्धि में रामगढ़ जिले के हर डांसर की दुआएं शामिल हैं। यह बात क्रेजी डांस एकेडमी के डायरेक्टर कन्हैया ने कही। उन्होंने कहा कि उसके संस्थान का एक छात्र ने जो मुकाम हासिल की है, उससे दूसरे बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कई बच्चे सरस्वती पूजा के मौके पर रयान से मिलने संस्थान में आए हुए थे। सभी लोगों ने उससे ऑडिशन के बारे में चर्चा की। रयान ने भी बाकी लोगों को बताया कि कभी घबराना नहीं है। सफलता के लिए मेहनत बेहद जरूरी है। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in