RPN Singh arrives in Ranchi, Raj Bhavan will join in March
RPN Singh arrives in Ranchi, Raj Bhavan will join in March

आरपीएन सिंह पहुंचे रांची, राजभवन मार्च में होंगे शामिल

रांची, 14 जनवरी (हि. स.)। प्रदेश कांग्रेस की ओर से कृषि कानून के विरोध में और पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर 15 जनवरी को किसान अधिकार दिवस कार्यक्रम के तहत राजभवन मार्च में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह गुरुवार को रांची पहुंचे। अपने तीन दिवसीय रांची प्रवास के दौरान आरपीएन सिंह शुक्रवार को रैली में शामिल होंगे एवं अन्य कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे करेंगे। रांची हवाई अड्डे पर स्वागत करने वालों में प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजेश गुप्ता, रवीन्द्र सिंह सहित अन्य नेता शामिल हैं। एयरपोर्ट पर पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब देते हुए आरपीएन सिंह ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने अपने वायदे के मुताबिक किसानों का ऋण माफ किया। केंद्र में भी जब-जब कांग्रेस सरकार बनी किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी किया गया। यूपीए सरकार में 70 हजार करोड़ रुपये के ऋण माफ किये गये, लेकिन अब केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों के रीढ़ पर प्रहार किया है। जिसके खिलाफ किसानों का प्रजातांत्रिक तरीके से आंदोलन चल रहे है, पार्टी इसका समर्थन करती है। कुछ कांग्रेस विधायकों की नाराजगी के संबंध में पूछे गये सवाल के जवाब में आरपीएन सिंह ने इस तरह की खबर को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि पूरे एक साल में जनता के बीच कांग्रेस विधायकों ने जिस तरह सेवा का कार्य किया, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम होगी। लॉकडाउन में भी कांग्रेस विधायक अपने-अपने क्षेत्र में गरीब और जरूरतमंदों को सुविधा उपलब्ध कराने में लगे रहे। आरबीआई द्वारा झारखंड सरकार के खाते से 714 करोड़ रुपये काटे जाने के संबंध में पूछे गये प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को यह समझना चाहिए यह पैसा भाजपा का नहीं है, देश की जनता का है और झारखंड का भी हिस्सा है। केंद्र सरकार गैर भाजपा शासित राज्यों के साथ सौतेलापन व्यवहार कर रही है, पार्टी इसके खिलाफ जोरदार तरीके से आवाज उठाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in