rpf-caught-two-minors-roaming-at-ranchi-station
rpf-caught-two-minors-roaming-at-ranchi-station

आरपीएफ ने रांची स्टेशन पर घूमते दो नाबालिग को पकड़ा

रांची, 20 जून (हि.स.)। रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) की नन्हे फरिस्ते की टीम ने रांची स्टेशन से दो नाबालिग को पकड़ा। दोनों गुमला से भागकर रांची पहुंचे थे और रांची स्टेशन के प्लेटफार्म पर घूम रहे थे। आरपीएफ ने रविवार को बताया कि संदेह होने पर दोनों को पकड़ा गया । आरपीएफ ने दोनों नाबालिग से पूछताछ की तो दोनों चुप थे। इसके बाद आरपीएफ ने दोनों के परिजन से फोन पर संपर्क किया, तो पता चला कि दोनों घर में बिना बताये रांची पहुंचे है। दोनों के परिजन को रांची बुलाया गया। लड़की को उसके परिजन को सौंप दिया गया। दोनों बच्चों के माता-पिता ने बताया कि घर से बिना बताये ही दोनों निकले हैं। यह भी नहीं बताया कि कहां जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद लड़की की मां रांची स्टेशन पहुंची। आरपीएफ ने उनकी बेटी उन्हें सौंप दी लेकिन लड़के के पिता ने रविवार होने के कारण आने में असुविधा व्यक्त की। इसके बाद नन्हे फरिस्ते की टीम ने नाबालिग होने के कारण लड़के को चाइल्ड लाइन भेज दिया। लड़की देवाकी गांव, घाघरा गुंमला की और लड़का चांची गांव, घाघरा गुमला के रहने वाले हैं। आरपीएफ की नन्हे फरिस्ते की टीम में उप निरीक्षक सुनीता तिर्की, कांस्टेबल संगीता कच्छप, कांस्टेबल सोनम कुमारी और सहायक उप निरीक्षक रवि शंकर, कांस्टेबल सुनील कुमार यादव और उप निरीक्षक प्रियंका कुमारी शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in