role-of-women-most-important-in-development-of-rural-areas-neelkanth-singh
role-of-women-most-important-in-development-of-rural-areas-neelkanth-singh

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम: नीलकंठ सिंह

-जोहार परियोजना के तहत मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए आरपीसी का शिलान्यास खूंटी, 21 जनवरी(हि.स.)। कर्रा प्रखण्ड के डुमरगड़ी ग्राम में गुरुवार को जेएसएलपीएस द्वारा संचालित जोहार परियोजना के तहत लतरातु जलाशय में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आरपीसी(सीरेसर्वायर पेन कल्चर) का शिलान्यास मुख्य अतिथि खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया। मौके पर विधायक सहित उपायुक्त शशि रंजनए पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखरए उप विकास आयुक्त अरूण कुमार सिंहए अनुमंडल पदाधिकारी हेमंत सती जोहर के परियोजना निदेशक विपिन बिहारी समेत अन्य अधिकारियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आरण्पीण्सी;रेसर्वायर पेन कल्चरद्ध का उद्घाटन कर किसानों को प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित किया गया। इसमें कुल तीन लाख मत्स्य बीज का संचयन किया जाएगा। डुमरगड़ी ग्राम में कुल 97 महिलाएं उत्पादक समूह से जुड़ी हैं। इसके साथ ही पॉली नर्सरी हाउस का भी उद्घाटन किया गया। पॉली हाउस के माध्यम से उत्पादित फसल का गुणवत्ता बढ़ेगी। साथ ही किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। पॉली नर्सरी हाउस का उद्घाटन कर विधायक व उपायुक्त द्वारा बीज रोपण किया गया। साथ ही ग्रामीणों को इस माध्यम से उचित लाभ प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मौके पर विधायक ह मुंडा ने कहा कि महिलाओं का विकास हमारे देश का विकास है। जोहार परियोजना के तहत खूंटी जिले के खूंटीए मुरहू एवं कर्रा प्रखण्ड में कार्य किये जा रहे हैं। इससे माहिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकता है कि स्थानीय समस्याओं का सही समय पर निराकरण हो। साथ ही पंचायत स्तर पर भी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि जोहार परियोजना ग्रामीण क्षेत्रों व किसानों के विकास में अहम भूमिका निभाती है। आवश्यकता है कि परियोजना के तहत किये जा रहे कार्यों को धरातल पर सफल रूप प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के जरिए किसानों की आय वृद्धि के साथ.साथ उनका क्षमतावर्धन भी सम्भव हो रहा है। सतत विकास की ओर अग्रसर हो रहे हैं खूंटी जिले के गांव: उपायुक्त उपायुक्त शशि रंजन ने महिला किसानों को आत्मविश्वास से विकास की राह पर अग्रसर होने के प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि कृषि के क्षेत्र में सक्रिय कार्य हो। जोहार परियोजना के तहत किये जा रहे कार्य किसानों को आजीविका के एक या अधिक साधनों से जोड़ते हुए उनके जीवन स्तर में गुणात्मक वृद्धि के लक्ष्य को पूर्ण करते हैं। जोहार परियोजना से इनकी आमदनी दोगुनी करने के लिए इन्हें रोजगार के साधनों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण की दिशा में भी गम्भीर रूप से कार्य किये जाने चाहिए। साथ ही हमारा उद्देश्य है कि महिलाओं को प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाया जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समूहों से जोड़कर लाभान्वित करने के लिए विशेष केंद्रीय सहायता के माध्यम से भी सहयोग किया जाएगा। डीसी ने कहा कि लतरातु डैम के सौदर्यीकरण के लिए कार्य किये जा रहे हैं। प्राकृतिक सौंदर्य बिखेरता लतरातु डैम पर्यटन का आकर्षण केंद्र बन कर उभर रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in