राजद ने 24वें स्थापना दिवस पर महगाई के खिलाफ तांगा और साईकिल रैली निकाला
राजद ने 24वें स्थापना दिवस पर महगाई के खिलाफ तांगा और साईकिल रैली निकाला

राजद ने 24वें स्थापना दिवस पर महगाई के खिलाफ तांगा और साईकिल रैली निकाला

रांची, 05 जुलाई (हि. स.)। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपना 24वां स्थापना दिवस रविवार को पार्टी कार्यालय में मनाया। इस अवसर पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने केक काटा और पार्टी का झंडा फ़हराया। वहीं सैकड़ो लोगों ने राजद का दामन थामा और पार्टी के नीति और सिद्धान्तों को आगे बढ़ाने का शपथ भी लिया। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता शामिल हुए। वहीं देश में बेतहाशा पेट्रोल और डीजल के मूल्य में वृद्धि एवं केंद्र के द्वारा राज्य की उपेक्षा के खिलाफ साइकिल और टमटम जुलूस निकाला। यह जुलूस प्रदेश कार्यालय से निकल कर बिरसा चौक पर पहुंचा। जहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए हिनू चौक पर जननायक कर्पूरी ठाकुर के साथ-साथ विधानसभा स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद केराली स्कूल से सेक्टर 2 मार्केट स्थित केंद्रीय विद्यालय होते हुए बाईपास रोड से प्रदेश कार्यालय पहुंचा। जिसके बाद सैकड़ो लोगो को भोजन कराया गया। मौके पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई के कारण देश के लोगो का बुरा हाल है। डीजल की कीमत बढ़ने से किसानों की आमदनी पर भारी फर्क पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों मे अभूतपूर्व बृद्धि के बाद महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही इसपर क़ाबू नहीं किया गया तो आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो जायेगा। वहीं युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर फेल है। इनके द्वारा किया गया सभी वादा जुमला साबित हुआ है। प्रधानमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस कार्यक्रम में श्याम दास सिंह, राजेश यादव, मदन यादव, पिंकी यादव, इम्तियाज़ हुसैन वारसी आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/ विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in