राजद ने जिलेभर में मनाया लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन, गरीब सम्मान दिवस पर कहीं कटे केक तो कहीं बंटे फल
राजद ने जिलेभर में मनाया लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन, गरीब सम्मान दिवस पर कहीं कटे केक तो कहीं बंटे फल

राजद ने जिलेभर में मनाया लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन, गरीब सम्मान दिवस पर कहीं कटे केक तो कहीं बंटे फल

कोडरमा, 11 जून (हि. स.)। जिलेभर में राजद के राष्टीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 73 वां जन्मदिन गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव के नेतृत्व में सामाजिक न्याय के पुरोधा लालू प्रसाद यादव का 73 वां जन्मदिन उम्मीद, संघर्ष और सेवाभाव के संकल्प के साथ मनाया गया। राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि दशकों तक जुल्म, शोषण और जातीय अत्याचार से पीड़ित सभी वर्गों के गरीबो की आवाज़ है लालू प्रसाद यादव। राजनीति में सत्ता आती-जाती रहेगी, लेकिन सिद्धांत हमेशा सामाजिक बदलाव लाने का मूल हथियार रहेगी। उन्होंने कहा की सामाजिक न्याय की लड़ाई लंबी लड़ाई है। संघर्ष का रास्ता काफी कठिनाइयों और चुनौतियों से भरा है। सामाजिक न्याय के योद्धा लालू प्रसाद यादव के सिद्धांतों से ही शोषण मुक्त समाज का निर्माण हो सकता है। कोडरमा नगर पंचायत में विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अमिताभ चौधरी के आवास में भी केक काट कर जन्मदिन मनाया गया। मौके पर प्रदेश सचिव सुनील यादव, राजेश भदानी, मनीष सिंह, परवेज आलम, अशोक यादव मौजूद थे। वहीं जलवाबाद में मो अली के नेतृत्व में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिवस पर गरीब सम्मान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। -डोमचांच प्रखण्ड के गौरी काम्प्लेक्स में 73 पाउंड का केक काट कर सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन मनाया गया। जिसमे मुख्य रूप से राजद जिला अध्यक्ष रामधन यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश साव, नगर उपाध्यक्ष पप्पू मेहता, प्रदेश महासचिव रोहित मेहता, युवा प्रदेश सचिव प्रदीप यादव, वार्ड पार्षद अनिल यादव, सचिदानंद राणा, नगर राजद अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अशोक यादव, प्रखंड अध्यक्ष पप्पू यादव, परवेज खान, मो. मुस्तकीम, अर्जुन मेहता, सुभाष यादव, प्रवीण यादव मौजूद थे। जयनगर प्रखंड में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जन्मदिन पर केक काटा गया। साथ ही साथ गरीबों और मजदूरों के बीच भोजन एवं फल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जयनगर राष्ट्रीय जनता दल प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार यादव सहित वरिष्ठ राजद नेता मुमताज आलम, अरविंद सिंह, गजानंद मोदी, इमरान खान, पप्पू रजक, पिंटू मोदी, मनान खान, इंद्रदेव यादव, सुखदेव यादव,सुजीत सिंह, विनोद मोदी,जागेश्वर यादव, दिलीप सिंह,कासिम खान, नारायण साह, सोनू खान आदि उपस्थित रहे। सतगावां में भी लालू प्रसाद यादव का 73 वां जन्मदिवस गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। राजद प्रखंड इकाई के द्वारा प्रखंड अध्यक्ष सूरज सिंह यादव उर्फ विनोद यादव के नेतृत्व में जन्मदिन मनाया गया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि विनोद यादव, मोहम्मद गुलाम, धनंजय यादव, प्रमोद यादव, धर्मनारायण यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/ संजीव/ सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in