राजद का 24वां स्थापना दिवस पांच जुलाई को मनाने का निर्णय
राजद का 24वां स्थापना दिवस पांच जुलाई को मनाने का निर्णय

राजद का 24वां स्थापना दिवस पांच जुलाई को मनाने का निर्णय

रांची, 01 जुलाई (हि. स.)। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यालय में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पांच जुलाई को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्देशानुसार राजद बिहार के तर्ज पर पूरे झारखंड में जिला से लेकर पंचायत स्तर तक साइकिल रैली का आयोजन करेगा। अभय सिंह ने कहा कि झारखंड की राजधानी रांची स्थित पार्टी कार्यालय में भी पांच जुलाई को केक काटकर पूरे हर्षोल्लास के साथ राजद का 24 वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। तथा उस कार्यक्रम के बाद प्रदेश कार्यालय से साइकिल रैली निकाली जाएगी, जो प्रदेश कार्यालय से निकल कर सभी नेता एवं कार्यकर्ता साइकिल पर सवार होकर बिरसा चौक स्थित बिरसा मुण्डा की प्रतिमा तक जाएंगे। माल्यार्पण करते हुए साइकिल रैली हिनू चौक, एजी मोड़, राजेन्द्र चौक, ओवर ब्रिज, सुजाता चौक,एकरा मस्जिद चौक,मेन रोड उर्दू लाइब्रेरी, टैक्सी स्टैंड, सर्जना चौक होते हुए मेन रोड अल्बर्ट एक्का चौक पहुँच कर परमवीर शहीद अल्बर्ट एक्का की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, प्रदेश प्रवक्ता मो इसलाम, युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, अकलियत कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज वारसी, प्रदेश सचिव अजीत यादव,ओम प्रकाश आदि नेता उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/ विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in