right-to-information-can-be-the-most-effective-way-to-stop-corruption
right-to-information-can-be-the-most-effective-way-to-stop-corruption

भ्रष्टाचार रोकने में सबसे कारगर उपाय हो सकता है सूचना का अधिकार

-सामाजिक एवं सूचना अधिकार कार्यकर्ताओं की बैठक में उभरे विचार खूंटी, 02 फरवरी (हि.स.)।, सूचना का अधिकार भ्रष्टाचार रोकने में सबसे कारगर उपाय हो सकता है। सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 हमें सरकार और प्रशासन की गतिविधियों को जानने का हक देता है। ये बातें सामाजिक एवं सूचना अधिकार कार्यकर्ताओं की मंगलवार को खूंटी क्लब में आयोजित बैठक में उभर कर सामने आयीं। ’भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच’ के केंद्रीय अध्यक्ष रविकांत पासवान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सामाजिक कार्यकर्ताओं को सूचना का अधिकार अधिनियम के बारे में जानकारी दी गयी। सूचना मांगने का तरीका सहित अन्य बातों को मंच के केंद्रीय महासचिव आनंद किशोर पंडा, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, दीपेश कुमार निराला, किशन कुमार गोंझु, रणजीत महतो व अनिल भगत ने लोगों के साथ साझा किया। कार्यक्रम में के केंद्रीय महासचिव पांडा ने लोगों को अभिवादन करते हुए लोगों को सूचना का अधिकार, आरटीआई के बारे में विस्तार से बताया तथा मंच के केन्द्रीय टीम के अधिवक्ता दीपेश निराला ने आरटीआई एक्ट 2005 के विभिन्न धाराओं का जानकारी दी तथा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रविकांत पासवान द्वारा भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच की कार्यों एव गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। सूचना अधिकार रक्षा मंच की जिला कमेटी का गठन, विनोद जायसवाल बने जिलाध्यक्ष कार्यक्रम में सर्वसम्मति से भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच की खूंटी जिला कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में विनोद कुमार जायसवाल को जिलाध्यक्ष एवं विश्वजीत देवघरियाए विशाल कुमार साहू, विरेन्द्र सोनी, केशव चन्द्र साय को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in