review-of-legislative-assembly-internal-resources-and-central-assistance-committee
review-of-legislative-assembly-internal-resources-and-central-assistance-committee

विधानसभा आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति की समीक्षा

बोकारो, 10 अप्रैल ( हि. स ) । झारखंड विधानसभा की आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति की टीम दो दिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंची। सभापति रामचन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बोकारो परिसदन सभागार में अन्य सदस्यों नारायण दास, नवीन जायसवाल, सोना राम सिंकू की उपस्थिति में समिति ने जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ क्रम वार बैठक की। बैठक में कोविड-19 एसओपी का पालन करते हुए सभी पदाधिकारियों से प्रतिवेदन लिया गया, ताकि सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन हो सके। पदाधिकारियों से राज्य की आंतरिक स्थिति कैसे सुदृढ़ हो, केंद्र एवं राज्य से जो फंड प्राप्त हो रहा है वह धरातल पर कैसे उतरे, इसकी समीक्षा की गई। झारखंड विधानसभा आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने कहा कि राज्य को आर्थिक रूप से किस तरह से मजबूती प्रदान किया जाए, इसकी समीक्षा की गई। खासकर इस कोरोना काल में किस तरह से योजनाएं धरातल पर उतरे, इस पर विचार किया गया। प्रशासन के पदाधिकारियों से कहां कमी हो रही है, इसकी भी जानकारी ली गई। हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल कुमार / प्रभात ओझा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in