red-cross-society-will-have-to-be-linked-to-every-social-concern-hemant-sati
red-cross-society-will-have-to-be-linked-to-every-social-concern-hemant-sati

हर सामाजिक सरोकार से जोड़ना होगा रेड क्राॅस सोसाइटी को: हेमंत सती

खूंटी,17 फरवरी(हि.स.)। भारतीय रेड क्राॅस सोसाइटी को चिकित्सा शिविर लगाने और रक्दान शिविर आयोजित करने तक ही सीमित नहीं रखना है, बल्कि इस अंतरराष्ट्रीय संस्था को हर सामाजिक सरोकार से जोड़ना है। ये बातें खूंटी के अनुमंडल पदाधिकारी हेमंत सती ने कहीं। सती ने अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय रेड क्राॅस सोसाइटी मानव सेवा की एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है। खूंटी सहित सभी जिला मुख्यालयों में इसकी शाखाएं हैं। एसडीओ ने कहा कि जिले के सभी व्यवसायियों, शिक्षकों, पत्रकारों सहित समाज से हर प्रबुद्ध नागरिक को इस संस्था से जोड़ा जायेगा। इसके लिए रेड क्राॅस द्वारा व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। एसडीएम ने कहा कि रेड क्राॅस सोसाइटी को हर सामाजिक गतिविधियों से जोड़ जायेगा। उन्होंने कहा कि डायन प्रथा, अफीम की खेती, नशापान सहित अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ रेड क्राॅस सोसाइइटी को अपनी भमिका निभानी चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in