recovery-of-penalty-for-violation-of-traffic-rules
recovery-of-penalty-for-violation-of-traffic-rules

यातायात नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने की वसूली

13/05/2021 देवघर, 13 मई (हि. स.)। देवघर पुलिस ने एसपी अशिवनी कुमार सिन्हा के निर्देश पर पूरे जिले में मास्क चेकिंग अभियान व वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस दौरान देवघर शहर के डढ़वा नदी, रंगा मोड़, वैधनाथपुर चौक, शंकरपुर मोड़, देवीपुर चौक, तिलैया मोड़, मियनरपूर चौक तथा मधुपुर चौक पर चेकिंग अभियान चलाया जिस दौरान कूल 57 व्यक्तियों को बिना मास्क पहने पाया और उससे कूल 2850 रुपये फाइन वसूला। इस दौरान कुल 04 बिना नम्बर के दो पहिया वाहन को जब्त किया गया। देवीपुर पुलिस ने 22 व्यक्तियों से सही रूप से मास्क नही पहनने के जुर्म में 1400 रुपये वसूला और 04 बिना नंबर के वाहन को भी जप्त किया। कुंडा पुलिस के द्वारा कूल 30 व्यक्तियों को मास्क नही पहनने के जुर्म में 2950 रुपया वसूला तथा इस दौरान 02 बिना नंबर के वाहन को भी जप्त किया। इस दौरान मधुपुर पुलिस के द्वारा 24 व्यक्तियों को बिना मास्क पहनने के जुर्म में फाइन वसूला तथा 14 बिना नंबर के दो पहिया वाहन को जप्त किया। इस प्रकार पूरे जिले की पुलिस के द्वारा कुल 288 व्यक्तियों को मास्क चेकिंग में पकड़ा तथा 1159 वाहनों के कागजात की जांच की और 60 वाहनों को बिना नम्बर परिवहन करने के जुर्म में जब्त किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/चन्द्र विजय/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in