स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत रांची के चार वार्डों में चला सफाई अभियान
स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत रांची के चार वार्डों में चला सफाई अभियान

स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत रांची के चार वार्डों में चला सफाई अभियान

रांची, 02 जुलाई ( हि. स.) । देश भर में 01 जुलाई से 15 जुलाई तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को रांची नगर निगम क्षेत्र के चार वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। वार्ड नंबर 02, 04, 14, 38 के साथ-साथ हातमा बस्ती, बरियातू हाउसिंग काॅलोनी, साईं काॅलोनी, चुटिया, आदर्श नगर काॅलोनी धुर्वा में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान मे तहत सड़कों, नालियों की समुचित सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, कचरे का उठाव, सैनिटाइजेशन, डस्टबीन की सफाई आदि सुनिश्चित किया जा रहा है। बुंडू नगर परिषद क्षेत्र में भी विभिन्न स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। आज बुण्डू नगर परिषद क्षेत्र में मेन रोड, बुण्डू में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया । इस दौरान सड़क एवं नाली की सफाई, ब्लीचिंग छिड़काव और सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। उपायुक्त राय महिमापत रे के निदेशानुसार 15 दिनो तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर 15 जुलाई तक की कार्य योजना बनायी गयी है। इसके तहत रांची नगर निगम में प्रत्येक दिन चार वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा, जबकि बुण्डू नगर पंचायत में हर दिन अलग-अलग क्षेत्र में अभियान चलेगा। शुक्रवार को रांची नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 26, 05, 15, 39 में तथा बुण्डू के बाजार टांड और फुलवार टोली अभियान चलाया जायेगा। उल्लेखनीय है कि स्वच्छता पखवाड़ा अभियान को रांची जिला में सफल बनाने और लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा उपायुक्त द्वारा पूर्व में की गयी थी। जिसमें संबंधित पदाधिकारियों को नगर निगम रांची और नगर परिषद् बुंडू क्षेत्र में साफ-सफाई से जुड़ी समस्या का इस विशेष अभियान के दौरान समाधान करने का निदेश दिया गया है। साथ ही उन्होंने शिकायत या मदद के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर का प्रचार-प्रसार करवाने का भी निदेश दिया है। साफ सफाई के लिए हेल्पलाइन नंबर पर करें काॅल आपके क्षेत्र में कहीं भी कचरा फैला है या कचरे का उठाव नहीं हो पाया है तो आप हेल्पलाइन नंबर पर काॅल कर सकते हैं। रांची नगर निगम क्षेत्र के लिए 9431104429, जबकि बुंडू नगर परिषद् क्षेत्र के लिए 9693730055 पर काॅल किया जा सकता है। हिंदुस्थान समाचार/ विकास/सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in