ranchi-smart-city-will-be-model-for-the-cities-of-jharkhand
ranchi-smart-city-will-be-model-for-the-cities-of-jharkhand

रांची स्मार्ट सिटी बनेगी झारखंड के शहरों के लिए मॉडल

रांची, 06 फरवरी (हि.स.)। केन्द्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा है कि रांची में विकसित हो रही स्मार्ट सिटी न केवल रांची के लोगों की जीवनशैली बदल देगी बल्कि यह शहर प्रदेश के दूसरे शहरों के लिए मॉडल शहर बनेगा। रांची स्मार्ट सिटी परिसर में शनिवार को आधारभूत संरचना और कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर के निरीक्षण के दौरान केन्द्रीय सचिव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बात कही। इससे पहले उन्होंने कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर का निरीक्षण किया और हर पहलुओं की बारीकी से जानकारी ली। वहीं उन्होंने एलएंड टी द्वारा विकसित किए जा रहे विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना का निरीक्षण किया और पूरी योजना पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन भी देखा। इसके साथ ही उन्होंने स्मार्ट सिटी का थ्रीडी मॉडल देखा और उस खूबसूरत तस्वीर को अपने मोबाईल फोन में कैपचर किया। कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर का निरीक्षण दुर्गा शंकर मिश्रा ने कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर का निरीक्षण किया और हर पहलू की बारीकी से जानकारी ली। इस मौके पर स्मार्ट सिटी के सीईओ अमित कुमार ने उन्हें इससे जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराया। रांची के नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने बताया कि नगरपालिका की ओर से दी जा रही सेवाओं को किस प्रकार से इस सेंटर से मॉनिटर किया जा रहा है और कुछ अन्य सेवाएं जुड़नी है। केन्द्रीय सचिव ने कहा कि यह सेंटर पूरे शहर का ब्रेन और नर्वस सिस्टम है। आप कोशिश करें कि इससे नागरिकों को और ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचे। इसके साथ ही स्कूल कॉलेज के बच्चों को भी यह सेंटर दिखाया जाय कि उनके रांची में मेट्रो शहरों की तरह कई आधारभूत संरचना विकसित हुए हैं जो प्रतिदिन उनके शहर के ट्रैफिक से लेकर क्राइम कंट्रोल में महती भूमिका निभाते हैं। कमांड सेंटर की तक्नीकि पहलुओं की जानकारी हॉनीवेल ऑटोमेशन लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर शरत कुमार के द्वारा दिया गया। एकीकृत आधारभूत संरचना विकास का निरीक्षण केन्द्रीय सचिव ने 656 एकड़ जमीन पर विकसित हो रही स्मार्ट सिटी का थ्री डी मॉडल देखा और नए शहर में बन रही सड़क,स्ट्रीट लाइट,ड्रेनेज,सिवरेज,यूटिलिटी डक्ट,साइकिल लेन,फूटपाथ निर्माण इत्यादि का निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण किया और कई आवश्यक सुझाव भी दिए। इस मौके पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए हर बिंदुओं पर एलएंड टी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जिलेदार त्रिपाठी नें पूरी जानकारी रखी। केंद्रीय सचिव ने कहा कि इस शहर के निर्माण के बाद रांची के लोगों की जीवनशैली में बड़ा बदलाव दिखेगा। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य शहरों के लिए ये शहर मॉडल सिटी बनेगा। इस मौके पर उन्होंनें प्लांटेशन भी किया। जुपमी भवन का भी निरीक्षण केन्द्रीय सचिव जुपमी भवन के निर्माण शैली से काफी प्रसन्न व प्रभावित दिखे। उन्होंने भवन के निर्माण की तारीफ की और कहा कि यह परिसर काफी सुनियोजित तरीके से विकसति हुआ है। इसके अलावा केंद्रीय सचिव ने रांची नगर निगम में भी गए। साथ ही वेंडर मार्केट का भी निरीक्षण किया। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in