Ramgarh public gets gift on the first anniversary of Hemant government
Ramgarh public gets gift on the first anniversary of Hemant government

हेमंत सरकार के पहली वर्षगांठ पर रामगढ़ की जनता को मिली सौगात

रामगढ़, 29 दिसंबर (हि.स.) । झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार कि एक वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण रामगढ़ में भी हुआ। शहर के सिद्धो कान्हो मैदान में जिला प्रशासन द्वारा अबुआ राज के 1 वर्ष पूरे होने पर लाइव कार्यक्रम जनता को दिखाया गया। इस दौरान राज्य सरकार के प्रथम का वर्षगांठ के अवसर पर 35.39755 करोड़ की राशि की योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और परिसंपत्ति का वितरण भी किया गया। सरकार के 1 वर्ष पूरे होने पर रामगढ़ की जनता को भी सौगात मिली है। रामगढ़ जिले में दो नई योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। जिसकी लागत ₹83 लाख है। इसके साथ ही पूर्ण हुई 26 योजनाओं का उद्घाटन भी हुआ है। जिसकी कुल लागत 34 करोड़ 55 लाख रुपए है। इसके अलावा ₹50 लाख की परिसंपत्ति का वितरण भी 10 लाभुकों के बीच किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिले की एक योजना का शिलान्यास सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। जिसकी लागत ₹94 लाख है। इसके साथ ही 14 पूर्ण योजनाओं का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री के हाथों हुआ। जिसकी कुल लागत राशि 119 करोड ₹64 लाख है। इसके अलावा 5738 लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण भी हुआ। जिसकी कुल लागत राशि ₹52 करोड़ रूपए 54 लाख है। डीसी संदीप सिंह ने बताया कि जेएसएलपीएस ग्रामीण विकास विभाग, इंडस्ट्री डिपार्टमेंट और जिला समाज कल्याण विभाग के तहत पुल 5738 लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण हुआ है। इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 500 लाभुकों गृह प्रवेश भी कराया गया है। उन सभी का आवास 6 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बनाया गया था। जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक ममता देवी ने महागठबंधन सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन को 1 साल के सफल कार्यकाल पूर्ण करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि लगभग पूरा साल कोरोना की चपेट में रहा है। इस वैश्विक महामारी से झारखंड के सरकार ने मजबूती से लड़ाई लड़ी। यहां की जनता ने भी सरकार का भरपूर सहयोग किया। जनता और सरकार के तालमेल से ही कोरोना की जंग जीतने में सफलता हाथ लगी है। लेकिन सारी बाधाओं के बीच विकास कार्य भी पटरी पर लौट आया है। सरकारी खजाना खाली होने के बावजूद पूरे झारखंड समेत रामगढ़ जिले में भी विकास कार्य चल रहा है। दर्जनों योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं और अब कई नई योजनाओं का शुभारंभ भी हुआ है। जल्द ही नई योजनाएं पूर्ण होंगी, जिसका लाभ रामगढ़ की जनता को मिलेगा। मौके पर एसपी प्रभात कुमार, डीडीसी नरेंद्र सिन्हा, एसडीओ कीर्ति श्री सहित जिले के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in