यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार हुए रामेश्वर सिंह फौजी
यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार हुए रामेश्वर सिंह फौजी

यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार हुए रामेश्वर सिंह फौजी

रामगढ़, 31 जुलाई (हि.स.)। ट्रेड यूनियन सेंट्रल कमिटी के नेता रामेश्वर सिंह फौजी को यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की पुष्टि करते हुए पतरातू एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने बताया कि बरकाकाना ओपी में रामेश्वर सिंह फौजी के खिलाफ एक महिला संजू भारती ने यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में कार्यवाही करते हुए उनकी गिरफ्तारी हुई है। फिलहाल इस मामले की आगे जांच की जा रही है। इस प्रकरण में पीड़िता संजू भारती ने बताया कि वर्ष 1995 से लेकर वर्ष 2017 तक रामेश्वर सिंह फौजी ने उनका शोषण किया है। इतने वर्षों में शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण की वजह से वे त्रस्त हो गई हैं। कई बार रामेश्वर सिंह फौजी ने उनके साथ मारपीट की थी। साथ ही उनके कमाए हुए पैसे को जबरन उन्होंने छीना था। ऐसा कई बार हुआ है जब रामेश्वर सिंह फौजी ने संजू भारती से चेक पर जबरन हस्ताक्षर भी करवाए हैं। इन सभी का प्रमाण उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दिया है। इसके अलावा वे जल्द ही पुलिस अधिकारियों को अपना बैंक स्टेटमेंट भी सौंपेगी, जिससे यह साबित हो जाएगा कि रामेश्वर सिंह फौजी ने उनके खाते से पैसे भी निकाले हैं। पूरे मामले को लेकर रामेश्वर सिंह फौजी ने बयान दिया है कि 2012 में कोर्ट के माध्यम से संजू भारती से अलग हो गए थे। उसके बावजूद पुनः उसी मामले पर हमारी मान, सम्मान, प्रतिष्ठा को धूमिल किया जा रहा है। जबकि बरकाकाना ओपी में 25 सितंबर 2018 को पुलिस अधिकारियों के समक्ष एक वार्ता हुई थी। उस वार्ता के बाद संजू भारती ने उनके साथ समझौता कर लिया था। लेकिन राजनीतिक दबाव और षड्यंत्र के तहत उसी मामले को पुनः दोहराया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश/ सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in