rameshwar-oraon-on-18-to-3-day-north-chotanagpur-tour
rameshwar-oraon-on-18-to-3-day-north-chotanagpur-tour

रामेश्वर उरांव 18 से तीन दिवसीय उत्तरी छोटानागपुर दौरे पर

रांची, 17 फरवरी (हि. स.)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री रामेश्वर उरांव 18 फरवरी से तीन दिवसीय उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरे के क्रम में उरांव 20 फरवरी को हजारीबाग में प्रस्तावित किसान रैली को सफल बनाने के लिए उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के विभिन्न जिलों का भ्रमण करेंगे और पार्टी बैठकों में हिस्सा लेंगे। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बुधवार को बताया कि हजारीबाग की रैली की सफलता के लिए रामेश्वर उरांव 18 फरवरी को हजारीबाग जाएंगे और रात्रि विश्राम वहीं करेंगे। जबकि 19 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष गिरिडीह जाएंगे और पार्टी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक करेंगे। हजारीबाग में 20 फरवरी को प्रस्तावित रैली की तैयारी के सिलसिले में उरांव ने 16 फरवरी को भी हजारीबाग और रामगढ़ का दौरा किया था। प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि इस किसान रैली को पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह भी संबोधित करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in