rameshwar-oraon-expresses-grief-over-the-demise-of-dr-girdhari-ram-gounjhu
rameshwar-oraon-expresses-grief-over-the-demise-of-dr-girdhari-ram-gounjhu

रामेश्वर उरांव ने डॉ गिरधारी राम गौंझू के निधन पर दुख प्रकट किया

रांची, 15 अप्रैल (हि. स.)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने साहित्यकार, संस्कृति कर्मी व रांची विश्वविद्यालय जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष रहे डॉ गिरधारी राम गौंझू के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट किया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि डॉ गिरधारी राम गौंझू ने कई नागपुरी साहित्य की रचना की और नागपुरी साहित्य को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक साहित्यकार के रूप में उन्होंने जीवन पर्यंत जल, जंगल, जमीन के लिए संघर्ष किया एवं आदिवासियों और वनों में रहने वाले वनवासियों के अधिकार को लेकर जागरूक करते रहे। कई पुस्तकें भी उन्होंने लिखी। उन्होंने कहा कि राज्य के लिए गौंझू का निधन अपूरणीय क्षति है, तो व्यक्तिगत रूप में उन्होंने एक अच्छा साथी खो दिया है। उरांव ने परम पिता परमेश्वर से श्री चरणों में स्थान दिए जाने के लिए तथा उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को दुख सहने की शक्ति मिलने के लिए प्रार्थना की है। प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं राजेश गुप्ता ने भी साहित्यकार एवं संस्कृति कर्मी गिरधारी राम गौंझू के आकस्मिक निधन पर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की एवं संवेदनाएं प्रकट की है। प्रवक्ताओं ने कहा डॉ गौंझू साहित्यकार के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक जीवन में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in