राज्यपाल ने डीजीपी को रामेश्वर मुर्मू की हत्या के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का दिया निर्देश
राज्यपाल ने डीजीपी को रामेश्वर मुर्मू की हत्या के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का दिया निर्देश

राज्यपाल ने डीजीपी को रामेश्वर मुर्मू की हत्या के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का दिया निर्देश

रांची, 30 जून (हि.स.) । झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को पुलिस महानिदेशक एमवी राव को राजभवन बुलाकर उनसे शहीद सिदो-कान्हू के वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या की घटना जानकारी ली। राज्यपाल ने इस घटना को अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस प्रकरण में सभी दोषी व्यक्तियों को शीघ्र पकड़कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाय। उल्लेखनीय है कि बीते 12 जून की रात को स्वतंत्रता सेनानी शहीद सिदो-कान्हू की छठवी वशंज रामेश्वर मुर्मू की निर्मम हत्या कर दी गई थी। हिंदुस्थान समाचार/ विकास/ विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in