रामेश्वर मुर्मू के हत्यारों को फांसी की सजा से ही मिलेगी सिद्धो-कान्हो को सच्ची श्रद्धांजलि: भाजपा
रामेश्वर मुर्मू के हत्यारों को फांसी की सजा से ही मिलेगी सिद्धो-कान्हो को सच्ची श्रद्धांजलि: भाजपा

रामेश्वर मुर्मू के हत्यारों को फांसी की सजा से ही मिलेगी सिद्धो-कान्हो को सच्ची श्रद्धांजलि: भाजपा

रांची, 29 जून ( हि.स.) झारखंड में भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हूल क्रांति के महानायक सिद्धो-कान्हो के छठे वंशज स्व रामेश्वर मुर्मू के हत्या की सीबीआई जांच की मांग की गईं। साथ ही स्व मुर्मू की पत्नी को 10 लाख मुवावजा एवं सरकारी नौकरी दिया जाए।साथ ही मृतक के बच्चों को शिक्षा की व्यवस्था किया जाए एवं पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराया जाए।इस मौके पर राज्यसभा सांसद समीर उराँव ने कहा कि कल हूल दिवस है,पूरे देश के आदिवासी समाज इस दिवस को श्रद्धा के साथ मनाते है और हूल दिवस के ठीक पहले उनके वंशज की हत्या होना शहीद का घोर अपमान है।आगे उन्होंने कहा कि हत्यारो को फाँसी की सजा मिलने से ही सिद्धो-कान्हो को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू ने कहा कि शहीद परिवार के वंशज की हत्या कोई सामान्य बात नही है,यदि राज्य में शहिद परिवार के वंशज अपने घर मे सुरक्षित नही है तो राज्य के अन्य आदिवासी कितना सुरक्षित है,यह समझ से परे है।एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अरुण उराँव ने कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा में इतनी बड़ी घटना होना और मुख्यमंत्री का इस पर कोई संज्ञान नही लेना, राज्य सरकार के शहीद के प्रति नकारातमक मानसिकता को दर्शाता है। एसटी मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्मन टुडू ने कहा कि पूरे प्रदेश भर में कल भाजपा के कार्यकर्ता मृतक के परिजनों की भावना के साथ खड़ी होकर सादगीपूर्ण तरीके से हूल दिवस मनाएगी।मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार पाहन ने कहा कि एसटी मोर्चा प्रत्येक जिले में घटना की सीबीआई जांच,हत्यारों को फांसी की सजा,मृतक की पत्नी को 10 लाख मुवावजा एवं सरकारी नौकरी सहित कई मांगों को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौपेगा। ज्ञापन देने वालो में राज्यसभा सांसद समीर उराँव, हेमलाल मुर्मू,एसटी मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अरुण उराँव,एसटी मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक लक्मन टुडू,एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार पाहन, उपाध्यक्ष अशोक बड़ाईक,महामंत्री बिंदेश्वर उराँव,पूर्व विधायक शिबशंकर उराँव,पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर शामिल थे। हिंदुस्थान समाचार /विनय/सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in