rameshwar-expressed-grief-over-the-demise-of-vishnu-bhaiya
rameshwar-expressed-grief-over-the-demise-of-vishnu-bhaiya

रामेश्वर ने विष्णु भैया के निधन पर दुख प्रकट किया

रांची, 04 अप्रैल (हि. स.)। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु भैया के निधन पर गहरी संवेदना एवं दुख प्रकट की है। उन्होंने कहा विष्णु भैया के असमय निधन हो जाने से जामताड़ा सहित पूरे राज्य में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। असीम व्यक्तित्व के धनी एवम जनता के दिलों में राज करने वाले विष्णु भैया के निधन से राजनीतिक जगत में एक शून्यता छा गई है। उराँव ने कहा कि राजनीतिक जीवन में उनकी भरपाई नामुमकिन है। व्यक्तिगत रूप से मैंने एक अच्छा दोस्त खो दिया है तो राज्य से एक रहनुमा का अंत हो गया है। आने वाले दिनों में उनकी भरपाई मुश्किल है। परम पिता परमेश्वर से इस प्रार्थना करता हूँ कि दुख की इस घड़ी में परिजनों को दुख सहने की शक्ति मिले एवं उनकी आत्मा को असीम शांति। प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने विष्णु भैया के निधन पर संवेदना एवं दुख प्रकट करते हुए कहा कि उनके निधन से जामताड़ा की जनता को एक गहरा धक्का लगा है। मृदुभाषी, मिलनसार हंसमुख प्रवृत्ति के धनी विष्णु भैया हमेशा गरीबों एवं मजदूरों की आवाज़ थे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in