सेवा भारती की और से राखी निर्माण का दिया गया प्रशिक्षण
सेवा भारती की और से राखी निर्माण का दिया गया प्रशिक्षण

सेवा भारती की और से राखी निर्माण का दिया गया प्रशिक्षण

रांची, 10 जुलाई (हि.स.) । सेवा भारती की ओर से शुक्रवार को अपर चुटिया में वैभवश्री (स्वयं सहायता समूह) की महिलाओं को राखी निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मौली धागा और उनी धागों में गुड़िया-मोती को पीरो के राखी बनाना एवं रंग-बिरंगी राखी निर्माण की प्रक्रिया को सिखलाया गया। मौके पर वैभवश्री,रांची महानगर की संयोजिका डॉ.सीमा सिंह ने कहा कि महिलाएं घरों में देशी राखियों का निर्माण करें और अपने घरों, रिश्तेदारों में उपयोग करें। स्वनिर्मित राखी का प्रचार-प्रसार भी करें। साथ ही आस-पड़ोस के घरों में राखी विक्रय कर आर्थिक रूप से सबल बनें।राखी प्रशिक्षण में दुलारी महिला मंडल,उड़ान महिला मंडल,दयावती महिला मंडल, वैष्णवी एवं आस्था महिला मंडल की प्रमुख सदस्यों सहित 12 महिलाएं शामिल हुईं। मौके पर सभी महिलाएं मास्क लगाए हुए एवं 2 गज की दूरी में प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण प्रमुख रानी सिन्हा एवं मीरा देवी ने संयुक्त रूप से महिलाओं को राखी निर्माण का प्रशिक्षण देते हुए बताया कि रांची के किशोरगंज में वैभवश्री की महिलाएं काफी मात्रा में राखी बनाती हैं।राखी के रो- मैटेरियल बाजार से उपलब्ध हो जाता है। क्षेत्र के लोग इन राखियों को बहुत पसंद करते हैं। प्रशिक्षण को सफल बनाने में बबीता देवी,पूजा सिंह का विशेष योगदान रहा। हिंदुस्थान समाचार/ विकास/ विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in