प्रदेश प्रोफेशनल चेप्टर कोर्डिनेशन कमिटी के को-आॅर्डिनेटर राहुल राॅय को बनाया गया
प्रदेश प्रोफेशनल चेप्टर कोर्डिनेशन कमिटी के को-आॅर्डिनेटर राहुल राॅय को बनाया गया

प्रदेश प्रोफेशनल चेप्टर कोर्डिनेशन कमिटी के को-आॅर्डिनेटर राहुल राॅय को बनाया गया

रांची, 02 अगस्त (हि. स.)। झारखंड प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रोफेशनल चेप्टर कोर्डिनेशन कमिटी के को-आॅर्डिनेटर राहुल राॅय को बनाया गया है। आॅल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि थरूर और स्टेट रिजनल को-आॅर्डिनेटर जरिता लैफतलांग ने इस संबंध में पत्र जारी कर जानकारी दी है। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रोफेशनल चेप्टर कोर्डिनेशन कमिटी के को-आॅर्डिनेटर बनाये जाने पर राहुल राय ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, डाॅ शशि थरूर, जरिता लैतफलांग, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह मंत्री रामेश्वर उरांव, आदित्य विक्रम जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है तथा कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमें जो भी जिम्मेवारी सौंपी है उसे वह पूरी ईमानदारी से निर्वह्न करने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही संबंधित लोगों को प्रोफेशनल कांग्रेस में जोड़ने के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।राहुल राय को झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रोफेशनल चेप्टर कोर्डिनेशन कमिटी के को-आॅर्डिनेटर बनाये जाने पर कृष्णा सहाय, सुमित कुमार साहू ,अनिल सिंह, आसिफ जियाउल, अमरजीत सिंह, राजीव चैरसिया, सोनू सिंह, पुनीत, अयुष अग्रवाल आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/ विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in