Pure drinking water will be available to all households by 2024: Minister
Pure drinking water will be available to all households by 2024: Minister

2024 तक सभी घरों को उपलब्ध होगा शुद्ध पेयजल: मंत्री

हजारीबाग, 09 जनवरी (हि.स.)। राज्य के पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि 2024 तक सभी घरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। हर एक घर को नल से जल उपलब्ध कराया जाएगा। मंत्री शनिवार को परिसदन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वे रांची जाने के क्रम में कुछ देर के लिए परिसदन में रूके थे। उन्होंने कहा कि हजारीबाग सहित कई स्थानों पर पेय जलापूर्ति की योजनाएं मंथर गति से चल रही थी, इसमें तेजी लाई जा रही है। कंपनियों को इस कार्य में कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हैं। कोताही बरतने की स्थिति में कंपनियों को काली सूची में डालने की भी बात मंत्री ने कही। हिन्दुस्थान समाचार/शाद्वल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in