promotion-of-office-bearers-of-raprase-posting-on-vacant-posts-mla
promotion-of-office-bearers-of-raprase-posting-on-vacant-posts-mla

राप्रसे के पदाधिकारियों की हो प्रोन्नति, रिक्त पदों पर हो पदस्थापन : विधायक

रांची, 22 जून (हि. स.)। गोमिया से आजसू विधायक लम्बोदर महतो ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के मूल कोटि के दर्जनों पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों, अपर जिला दंडाधिकारी एवं समकक्ष स्तर के पदाधिकारियों को प्रोन्नति देने की वकालत की है। साथ ही अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में अंचल पदाधिकारी , भूमि सुधार उप समाहर्ता बेरमो, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के रिक्त पदों पर नियमित पदस्थापन करने के साथ-साथ अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरो चट्टी में चिकित्सा पदाधिकारियों की नियमित पदस्थापन करने पर जोर दिया है। उन्होंने इसको लेकर मंगलवार को राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का से मुलाकात की है। उन्होंने दोनों अधिकारियों को इस बात से अवगत कराया कि प्रशासनिक पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों एवं समकक्ष स्तर पर प्रोन्नति देने के लिए 20 सितंबर 2020 को प्रोन्नति समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक को हुए छह माह होने को है लेकिन अब तक बैठक की कार्यवाही का सक्षम पदाधिकारी एवं मुख्यमंत्री का अनुमोदन नहीं हो पाया है ।इसके कारण इन पदाधिकारियों की प्रोन्नति अबतक लंबित है। उन्होंने अंचल पदाधिकारी गोमिया एवं अंचल पदाधिकारी कसमार तथा भूमि सुधार उप समाहर्ता बेरमो के रिक्त पद पर तथा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरो चट्टी में चिकित्सा पदाधिकारियों की नियमित पदस्थापन करने सहित अन्य विषयों पर ध्यान आकृष्ट कराया। इस विषय पर मुख्य सचिव एवं प्रधान सचिव ने शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in