प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के कुशल नेतृत्व  में अन्याय के खिलाफ  विश्व एकजुट हुआ :बीएल संतोष
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में अन्याय के खिलाफ विश्व एकजुट हुआ :बीएल संतोष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में अन्याय के खिलाफ विश्व एकजुट हुआ :बीएल संतोष

रांची, 11 जुलाई ( हि.स.)।भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में अन्याय के खिलाफ विश्व एकजुट हुआ है। संतोष शनिवार को भाजपा झारखण्ड के नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों एवं कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। भाजपा के नव नियुक्त पदाधिकारियों की आज ऑनलाइन बैठक संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष,सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह,राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह,नेता विधायक दल बाबू लाल मरांडी ,पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सहित केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,कोर कमिटी सदस्य रविन्द्र राय, जयंत सिन्हा सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी मोर्चा अध्यक्ष गण शामिल हुए। भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कोरोना काल में पार्टी द्वारा चलाये गये सेवा कार्यों का विस्तृत विवरण रखा। शोक प्रस्ताव पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राज पलिवर ने रखते हुए दिवंगत कार्यकर्ताओं शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक को संबोधित करते हुए संतोष ने कहा की झारखण्ड मे सेवा और सम्पर्क अभियान के साथ राज्य सरकार की गलत नीतियों को भी उजागर करने की जिम्मेवारी है। पार्टी के लिय सेवा नारा नहीं बल्कि संकल्प है, स्वभाव है।आज देश की 130 करोड़ आवादी मे अगर 8 लाख लोगों तक ही संक्रमण पहूँचा जिसमें 4 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं की सेवा की बडी भूमिका है। मुंबई के धरावी जैसे बड़े बस्ती को संक्रमण से भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने परिश्रम से बचाया है। कार्यकर्ता मृतकों का अन्तिम संस्कार भी कर रहे हैं । उन्होंने कहा की सेवा सम्पर्क के साथ हमे आत्म निर्भर भारत अभियान को जन जन तक पहुंचाना है। राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि हमें संगठन की मजबूती के लिये विचारधारा को भी बूथों तक पहूँचाना है। उन्होने कहा की राज्य सरकार की नाकामियों को जनता समझ चुकी है।6माह मे ही हेमंत सरकार इतनी भ्रष्ट हो जायेगी इसकी उम्मीद नहीं थी।यह जन विरोधी,आदिवासी विरोधी,विकास विरोधी सरकार है जिसे उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर हमे जनता के बीच जाना है। प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश ने स्वागत भाषण करते हुए कहा की पार्टी का पद शोभा की मुकुट नही बल्कि जिम्मेवारी और दायित्व का बोध है। हमे दोहरी जिम्मेवारीयों का निर्वाहन करना है।केंद्र की उपलब्धियों के साथ हेमंत सरकार की नाकामियों को उजागर करने मे कोई कसर नही छोडनी है। उन्होने केंद्रीय पदाधिकारियों एवं प्रदेश टीम का स्वागत किया। नेता विधायाक दल बाबू लाल मरांडीने कहा की हेमंत सरकार परिवार और पैसे के लिये काम कर रही है। अपराधी बेलगाम हो गये,हत्या,लूट बलात्कार की घटनाएं बढी है। अधिकारी थाना, पुलिस फोन नहीं उठाते क्योंकि ट्रांसफर पोस्टिंग मे पैसे का बड़ा खेल चल रहा। यह सरकार बालू,पत्थर माफिया से मिली है,राज्य का खजाना ये नहीं भरना चाह्ती। कई ज़िलों मे खनिजों से प्राप्त पैसे अकाउंट मे पड़े है खजाना खाली एक बहाना है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भाजपा के लिये सत्ता सेवा का माध्यम है ।हमारा लक्ष्य भारत को विश्वगुरु बनाना है। उन्होने कहा यह सरकार आदिवासी विरोधी है।आदिवासी मुख्यमंत्री के रह्ते शहीद के वंशज की हत्या होती है।कहा की राज्य मे गो हत्या धर्मांतरण बढा है। उन्होने कहा कि यह सरकार बिचौलिए से घिरी है। महिला किसानो की कल्याणकारी योजनायें बन्द की गई । केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रधानमंत्री के आत्म निर्भर भारत अभियान पर प्रकाश डालते हुए कहा की नरेंद्र मोदी ने चुनौती को भी अवसर मे बदला है। सरकार को दिशा विहीन सरकार बताते हुए कहा कि यह सरकार केंद्र द्वारा वनोपज को बढावा देने के लिये भेजे पैसे को भी खर्च करने मे नाकाम साबित हुई है। संगठन महामंत्री धर्मपाल ने पार्टी के आगामी संगठनात्मक और आंदोल्नत्मक कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा करते हुए पार्टी पदाधिकारियों से कार्यक्रम को व्यापक सर्व स्पर्शी बनाने का आह्वान किया। हिंदुस्थान समाचार /विनय/ सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in