pregnant-minor-accused-of-sexual-abuse-case-registered
pregnant-minor-accused-of-sexual-abuse-case-registered

गर्भवती नाबालिग ने यौन शोषण का लगाया आरोप, मामला दर्ज

धनबाद, 19 अप्रैल (हि. स.) । झरिया में एक नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण का मामला सोमवार को प्रकाश में आया है। पीड़िता आठ महीने गर्भ से है। उसके परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो नाबालिग को लेकर वो धनबाद महिला थाना गए, जहां किसी वजह से उनकी शिकायत नहीं ली गई। इसके बाद वे झरिया थाना पहुंचे। यहां भी थाना प्रभारी के नहीं रहने कि बात कह उन्हें बाद में आने को कहा गया। पीड़िता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक राहुल ने पहले उसे प्रेम जाल में फंसाया। फिर शादी का झांसा देकर कई महीनों तक उसका यौन शोषण करता रहा। इस बीच नाबालिग गर्भवती हो गई। इसके बाद भी कई महीने तक यह सिलसिला चलता रहा। पीड़िता ने बताया कि राहुल के साथ उसका दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन जैसे ही राहुल को उसके गर्भवती होने का पता चला राहुल ने उससे शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद राहुल अपने परिवार के साथ घर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि फिलहाल उसका और उसके घरवालों का घर से निकलना दुस्वार हो गया है। समाज में लोग उन्हें गलत नजर से देख रहे हैं। पीड़िता ने कहा कि पुलिस हमें जल्द न्याय दिलाये। क्योंकि वह आठ महीने की गर्भवती है। पीड़िता ने कहा कि अगर उसे जल्द न्याय नहीं मिला तो बच्चे को जन्म के बाद उसका भरण पोषण करना भी उसके लिए मुमकिन नहीं होगा। फिलहाल पीड़िता और उसकी मां ने धनबाद के महिला थाने में लिखित आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। हिन्दुस्थान समाचार/ राहुल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in