prayas-will-set-up-a-mega-blood-donation-camp-at-adre-house-on-april-10
prayas-will-set-up-a-mega-blood-donation-camp-at-adre-house-on-april-10

आड्रे हाउस में दस अप्रैल को मेगा रक्तदान शिविर लगाएगा प्रन्यास

रांची, 08 अप्रैल (हि.स.)। प्रन्यास और रांची नगर निगम की ओर से दर्जनों संगठनों के सहयोग से दस अप्रैल को रांची के आड्रे हाउस में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रन्यास संस्था के अध्यक्ष डॉ चंद्रभूषण ने गुरूवार को यह जानकारी प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि प्रन्यास एक ऐसी संस्था है, जिसने गत वर्ष भी कोविड-19 के संक्रमण के समय काफी अच्छी मात्रा में रक्तदान करवा कर शहर में रक्त की कमी नहीं होने दी थी। इस बार इस संस्था ने रांची नगर निगम के सहयोग से मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रही है। इसमें नगर आयुक्त मुकेश कुमार अपना पूर्ण सहयोग दे रहे हैं। कैंप के लिए झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपना पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए है। उन्होंने कहा कि इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। लोगों के अंदर रक्तदान के प्रति कई गलत भ्रांतिया है। जबकि रक्तदान के बहुत फायदे है। प्रन्यास संस्था का सबसे ज्यादा ध्यान युवा पीढ़ी की तरफ होता है, जो पहली बार रक्तदान के लिए तैयार होते हैं। एक बार जागरूक होने के बाद लगातार रक्तदान करने की इच्छा जागृत होती है। उन्होंने कहा कि यह झारखंड के इतिहास का सबसे बड़ा रक्तदान शिविर होगा। इस कैम्प में कोरोना महामारी के संबंध में सरकारी नियमों का पूर्ण पालन करते हुए रक्तदान करवाया जाएगा। कोविड-19 के फैलते संक्रमण को लेकर पूरा चिकित्सा जगत चिंतित है और ऐसे में रक्त की कमी होने की बहुत आशंका है। उस को ध्यान में रखते हुए प्रन्यास एव रांची नगर निगम मिलकर इस मेगा रक्तदान शिविर को दस अप्रैल को ऑड्रे हाऊस में सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक आयोजित करवा रहे हैं। इसमें संग्रहित रक्तदान सरकारी ब्लड बैंक रांची को दिए जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in