pratulpati-inaugurated-first-aid-room-at-markham-college
pratulpati-inaugurated-first-aid-room-at-markham-college

मार्खम कॉलेज में फर्स्ट एड कक्ष का प्रतिकुलपति ने किया उद्घाटन

हजारीबाग, 20 फरवरी (हि.स.)। स्थानीय मार्खम कॉलेज स्थित पुस्तकालय भवन में फर्स्ट एड कक्ष का उद्घाटन शनिवार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने किया। इसके पूर्व प्रति कुलपति ने परिसर में स्थित स्व एएफ मार्खम की आदम कद प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कॉलेज परिसर में प्रतिकुलपति का स्कॉट एनसीसी कैडेट्स ने किया। इसके बाद विवेकानंद सभागार में आयोजित समारोह में न्यूज़ लेटर का विमोचन प्रतिकुलपति ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि फर्स्ट एड प्राथमिक उपचार में कारगर होगा, इससे कॉलेज के सभी शिक्षक - कर्मी एवं विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। किसी कार्य की समस्या का उजागर करना ही समाधान नहीं होता, बल्कि समाधान के लिए वृहद सोंच की जरूरत होती है। प्रतिकुलपति ने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर लक्ष्य निर्धारित करें तभी सफलता निश्चित मिलेगी। मार्खम कॉलेज के प्राचार्य डॉ बिमल कुमार मिश्र ने कहा कि प्रतिकुलपति शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त हैं। इन्होंने रांची स्थित तसर रिसर्च संस्थान को अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाई। प्राचार्य ने कहा कि सन 1974 में पांच छात्रों से शुरुआत की गई यह कॉलेज आज बरगद वृक्ष की भांति शोभायमान है। इस कॉलेज के संस्थापक शिक्षकों की कॉलेज विकास में वृहद सोच थी। ग्रामीण बच्चियों के लिए इस कॉलेज में सेनेटरी नैपकिन निर्माण का कार्य नो प्रॉफिट नो लॉस पर जल्द शुरू किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in