people39s-enthusiasm-in-solar-lamp-cell-one-lamp-costs-rs-160
people39s-enthusiasm-in-solar-lamp-cell-one-lamp-costs-rs-160

सोलर लैंप सेल में दिखा लोगों का उत्साह, एक लैंप की कीमत 160 रुपये

रांची, 22 जनवरी (हि.स.)। रांची के समाहरणालय परिसर ब्लॉक ए में शुक्रवार को रांची की रौशनी सोलर लैंप का सेल लगाया गया। सोलर लैंप की खरीदारी में लोगों का खासा उत्साह देखने को मिला। अच्छी तादात में लोग सोलर लैंप की खरीदारी करने पहुंचे। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलने वाले सेल में समय से पहले ही सारे सोलर लैंप की बिक्री हो गयी। शत प्रतिशत सोलर लैंप की हुई बिक्री लगाये गये सेल में शत प्रतिशत सोलर लैंप की बिक्री हुई। करीब दो ही घंटे में सारे सोलर लैंप की बिक्री हो गयी। लैंप की खरीदारी में लोगों का उत्साह देखकर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं काफी खुश नजर आयीं। उल्लेखनीय है कि एक सोलर लैंप की कीमत 160 रुपये रखी गयी है और इसका सेल हर बुधवार और शुक्रवार समाहरणालय ब्लाॅक ए में लगाया जायेगा। रांची की रोशनी परियोजना जिला प्रशासन की स्थायी प्रकाश व्यवस्था के समाधान के लिए शुरु की गयी पहल है। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in