people-took-an-active-part-in-the-fund-dedication-campaign-rajiv
people-took-an-active-part-in-the-fund-dedication-campaign-rajiv

निधि समर्पण अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा: राजीव

मेदिनीनगर, 28 फरवरी (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ स्थल में भव्य मंदिर निर्माण के लिए चल रहे निधि समर्पण अभियान में लोगों बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पलामू विभाग कार्यवाह राजीव सिंह ने रविवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह अभियान 14 जनवरी से शुरू हुआ था जो 27 फरवरी को समाप्त हो गया। उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल के लगभग 2600 गांवों में 3500 टोलियां निधि समर्पण अभियान में लगी थीं। राम मंदिर निर्माण के लिए भक्त बढ़-चढ़कर दान दे रहे हैं। मंदिर के बाद अयोध्या विश्व प्रसिद्ध तीर्थनगरी के रूप में स्थापित होगी। राम मंदिर जन आकांक्षाओं की अभिव्यक्ति है। उप महापौर राकेश कुमार सिंह मंगल सिंह ने कहा कि मंदिर निर्माण में देशभर में प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता हो इसलिए समर्पण निधि अभियान चलाया गया। इस अभियान में यह प्रयास रहा कि गरीब से गरीब व्यक्ति भी अपने श्रद्धा भाव के साथ योगदान दे सके और उसे भी अनुभूति हो कि राम के काम में एक ईंट उनकी भी लगी है। हिन्दुस्थान समाचार/ संजय/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in