penalty-charged-in-violation-of-health-safety-week
penalty-charged-in-violation-of-health-safety-week

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का उल्लंघन मामले में वसूला गया जुर्माना

रांची, 28 मई (हि.स.)। झारखंड पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लॉक डाउन को लेकर लगातार विशेष अभियान चला रही है। अभियान के क्रम में राज्य में शुक्रवार को स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का उल्लंघन करने और बिना मास्क के लोगों से पांच लाख छह हजार 800 रुपये जुर्माना वसूला गया। राज्य भर से 728 लोगों ने स्वास्थ सुरक्षा सप्ताह का उल्लंघन किया। राज्य के 902 स्थानों पर पुलिस की ओर से जांच अभियान चलाया गया। उल्लंघन मामले में तीन लाख 21 हजार 200 रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क पहने वाले 2945 लोगों को जांच की गयी। बिना मास्क पहने लोगों से एक लाख 85 हजार600 रुपये वसूला गया। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के उल्लंघन को लेकर राज्य में तीन प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मामले में चार व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in