party-leaders-met-family-members-of-state-bjp-leader-shashank-raj
party-leaders-met-family-members-of-state-bjp-leader-shashank-raj

प्रदेश भाजयुमो के नेता शशांक राज के परिजनों से मिले पार्टी के नेता

रांची, 23 फरवरी (हि. स.)। भाजपा युवा मोर्चा दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी शशांक राज के परिजनों को पुलिस प्रशासन अनावश्यक परेशान करने से बाज आये। यह बात भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने मंगलवार को शशांक राज के परिजनों से आवास पर मुलाकात के बाद कही। उन्होंने कहा कि प्रशासन मुख्यमंत्री के कारकेड रोकने एवं महिला अत्याचार मामले में जनता के स्वतः स्फूर्त विरोध के मामले में आमजन को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि शशांक राज ने समर्पण करते हुए गिरफ्तारी भी दे दी है। फिर भी पुलिस उनके परिजनों, मित्रों को चिन्हित कर परेशान कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रशासन सरकार के इशारे पर जनमुद्दों पर आवाज उठाने वालों को लगातार परेशान कर रही है। भाजपा नेताओं ने शशांक राज के परिजनों को कहा कि पार्टी परिवार के साथ खड़ी है और सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ मुहतोड़ जवाब देगी। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in